जीवन में कभी हार नहीं मानना चाहिए,🤝
डॉ. अनिता देवीहार की आंधियाँ चाहे कितनी भी आएँ,
हिम्मत के दीपक कभी बुझने न पाएँ।
राहों में काँटे हों, दुखों की हो रात,
विश्वास के सूरज से मिलती है नई बात।
गिरना तो जीवन की एक छोटी कहानी है,
उठकर फिर चलना ही सच्ची वीरता की निशानी है।
आँसू अगर बहें तो बह जाने दो उन्हें,
सपनों की खातिर मुस्कुराने दो उन्हें।
नदी भी चट्टानों से टकराकर बहती है,
मुश्किलों के बीच ही मंज़िल जन्म लेती है।
जो हार मान लेते हैं, वे रुक जाते हैं यहीं,
जो संघर्ष करते हैं, वे इतिहास लिखते हैं वहीं।
जीवन का हर अंधेरा एक सवेरा लाता है,
टूटा हुआ मन भी फिर से मुस्कुराता है।
इसलिए चाहे कैसी भी हो कठिनाई की घड़ी,
उम्मीद की लौ जलाए रखना हर पल खड़ी।
कदम-कदम पर यही संदेश सुनाई देता है—
"हार मत मानो, प्रयास करते रहो,
क्योंकि मेहनत का हर आँसू
एक दिन सफलता बनकर चमकता है।" 🌹✨
लेखिका डॉ. अनिता देवी शिक्षिका जिला पूर्वी चंपारण बिहार
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews