सत्य कभी आसान मार्ग नहीं चुनता…वह अग्निपथ पर चलता है, तपता है, संघर्ष करता है और अंततः प्रकाश बनकर जग को आलोकित करता है। मेरी नवीन कविता“सत्य सदा चलता अग्निपथ पर”आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद की प्रतीक्षा में।
सत्य सदा चलता अग्निपथ पर
कुमार महेंद्रतपती धूप में जलता है,
फिर भी आगे बढ़ता है।
सत्य अनमोल मोती बन,
हर परीक्षा में निखरता है।
झूठ के घनघोर अँधेरों में,
डटा धर्म की दृढ़ शपथ पर।
सत्य सदा चलता अग्निपथ पर।।
डगमग होती राह कभी,
पर दीप सत्य का जलता है।
धैर्य-धरा की कठोर कसौटी पर,
हर क्षण यह तपकर ढलता है।
भटक सके पथिक कुछ पल को,
पर लौटे विजय के रथ पर।
सत्य सदा चलता अग्निपथ पर।।
अन्यायों की ऊँची दीवारों से,
टकराकर भी नहीं बिखरता।
संघर्षों की ज्वाला में तपकर,
और अधिक उज्ज्वल निखरता।
सत्य-सूर्य फिर उदित हो जाता,
नव चेतना भरता सुपथ पर
सत्य सदा चलता अग्निपथ पर।।
मिटा सके इसको जग में,
इतना सामर्थ्य कहाँ किसी में।
दुःख के घोर अँधेरों में भी,
हँसता रहता अपने ही दम में।
निर्झर-सी निर्मल खुशियाँ बहतीं,
जब मन खिलता सच की सुगंध पर।
सत्य सदा चलता अग्निपथ पर।।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews