"निर्णय का साहस"
पंकज शर्मा
प्रिय मित्रों सफलता सदैव सही निर्णय की देन नहीं होती; अनेक बार वह उस साहस का प्रतिफल होती है, जो अनिर्णय की जड़ता तोड़कर आगे बढ़ने का संकल्प करता है। जीवन के मार्ग पर ऐसे अनेक क्षण आते हैं, जब भविष्य धुंधला होता है एवं विकल्पों की बहुलता मन को संशयों के बंधन में जकड़ लेती है। किंतु समय की धारा प्रतीक्षा नहीं करती; वह केवल उन्हीं का साथ देती है जो कर्म के पथ पर कदम बढ़ाने का साहस रखते हैं।
अगर दार्शनिक दृष्टि से देखा जाए तो निर्णय केवल विकल्प का चयन नहीं, अपितु स्वयं पर विश्वास की उद्घोषणा है। त्रुटियाँ मनुष्य को अनुभव देती हैं, जबकि अनिर्णय उसे स्थिरता के भ्रम में बाँध देता है। अतः जीवन की सार्थकता पूर्णतः सही होने में नहीं, बल्कि साहसपूर्वक आगे बढ़ने में निहित है। यही साहस अंततः साधारण प्रयासों को असाधारण उपलब्धियों में रूपांतरित कर देता है।
. "सनातन"
(एक सोच , प्रेरणा और संस्कार)
पंकज शर्मा (कमल सनातनी)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews