पटना के ज्ञान भवन में भाजपा का ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम, जेपी सेनानियों का हुआ सम्मान.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
- लोकतंत्र की रक्षा के महान संघर्ष को नमन, आपातकाल के काले अध्याय को याद कर नई पीढ़ी को किया गया जागरूक
- केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद राधामोहन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित
- मंच पर जेपी सेनानी सम्मानित,300 से अधिक सेनानियों का सामूहिक अभिनंदन
पटना, 25 जून। 25 जून 1975 को देश पर थोपे गए आपातकाल की स्मृति में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पटना के ज्ञान भवन में ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय लोकतंत्र, संविधान और नागरिक स्वतंत्रता पर हुए ऐतिहासिक हमले की स्मृति को संजोने, लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में चले जनांदोलन को नमन करने तथा नई पीढ़ी को लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद राधामोहन सिंह सहित केंद्र और बिहार सरकार के अनेक मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में जेपी आंदोलन से जुड़े सेनानी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय था, जब संविधान की आत्मा पर आघात किया गया, प्रेस की स्वतंत्रता को कुचला गया, नागरिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगाए गए और विरोध की आवाजों को दबाने का प्रयास किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बिहार, विशेषकर पटना, उस ऐतिहासिक जनांदोलन की धरती रहा है जहां से लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना का बिगुल फूंका गया था। इसलिए ‘संविधान हत्या दिवस’ का यह आयोजन केवल स्मरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता का सार्वजनिक संकल्प भी है।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, भारत सरकार में मंत्रीगण, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, मंत्री विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, राम कृपाल यादव, विधायक संजीव चौरसिया, रत्नेश कुशवाहा, संजय गुप्ता, पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा, महामंत्री प्रीति शेखर, नितिन अभिषेक, हरिभूषण ठाकुर बचौल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, मनोज कुमार सिंह पटना नगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता सहित अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी एवं जेपी सेनानी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जायसवाल एवं प्रदेश मंत्री कुमार राघवेंद्र ने संयुक्त रूप से किया।
.jpeg)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews