मानवीय जीवन के इतिहास में मिसाल थीं मालती देवी : डॉ. विवेकानंद मिश्र

गया, 21 जून। गया शहर के गोल बगीचा स्थित डॉक्टर विवेकानंद पथ निवासी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी मालती देवी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से न केवल मोहल्ले के लोग, बल्कि विभिन्न सामाजिक एवं मानवाधिकार संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में लोग मर्माहत हैं।
मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय महासचिव एवं कौटिल्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद मिश्र ने मालती देवी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें वर्षों तक उनके साथ कार्य करने का अवसर मिला। वे मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान एवं कौटिल्य मंच की वरिष्ठ पदाधिकारी थीं और अपने सरल, सहज एवं उदात्त व्यक्तित्व के कारण सभी की प्रिय थीं।
डॉ. मिश्र ने कहा कि मालती देवी समाज के दबे-कुचले, वंचित एवं अत्यंत पिछड़े वर्गों के लोगों को आत्मनिर्भर, साहसी एवं स्वाभिमानी बनने के लिए सदैव प्रेरित करती थीं। अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने तथा जरूरतमंदों को न्याय दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके प्रयासों से अनेक लोगों का जीवन बेहतर बना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन आया।
उन्होंने कहा कि मालती देवी का धवल चरित्र, सादगी, सेवा-भाव, साहस एवं समर्पण उन्हें एक विशिष्ट समाजसेवी के रूप में स्थापित करता है। वे केवल मानव समाज ही नहीं, बल्कि समस्त प्राणी मात्र के कल्याण की भावना रखने वाली व्यक्तित्व थीं। उनका जीवन मानवीय मूल्यों और सामाजिक सेवा का एक प्रेरणादायी उदाहरण है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा लेनी चाहिए।
डॉ. मिश्र ने कहा कि मालती देवी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी की अपनी थीं और उनके जाने से सामाजिक क्षेत्र में एक बड़ा रिक्त स्थान उत्पन्न हो गया है।
इस अवसर पर कौटिल्य मंच सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े अनेक लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। संवेदना व्यक्त करने वालों में रूबी कुमारी, राखी देवी, गीता देवी, सोनी कुमारी, बेबी देवी, सीता देवी, सोनालिका राज, पूजा राव, कंचन देवी, महारानी देवी, रेखा देवी, मुस्कान कुमारी, सिमरन देवी, शीला देवी, संजू देवी, भारती देवी, शिवहर देवी, उर्मिला देवी, वासुदेव प्रसाद, डॉ. ज्ञानेश भारद्वाज, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. दिनेश सिंह, देवराज शिवम राज, मृदुला मिश्रा, अनुपम नंदनी कुमारी, अजय जी, नुसरत तस्लीम, तरन्नुम नाज, दीपक पाठक, रंजीत राज, अजय मिश्रा, रजनी चावला, सुनीता कुमारी, सोनू, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, विकास, अमन, राकेश, फूल कुमारी, कविता रावत, नीलम पासवान, पुष्पा गुप्ता, प्यारी देवी, मुकेश कुमार, देवेंद्र नाथ मिश्र, अवधेश कुमार, विक्रम कुमार, विनोद कुमार, मिथिलेश कुमार, ताज महजबी, रंजन पांडे, छोटू कुमार, कविता देवी, ज्योति कुमारी, लालो देवी, श्याम जी, रवि कुमार, उषा देवी एवं शांति देवी सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews