महाराणा प्रताप जयंती पर शब्दाक्षर राष्ट्रीय संस्था द्वारा कवि गोष्ठी का आयोजन

शब्दाक्षर संस्था द्वारा महाराणा प्रताप जयंती पर जांगिड अस्पताल परिसर में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। हिंद के गौरव महाराणा प्रताप के यशगान को काव्य मे पिरोकर कवियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शब्दाक्षर के राष्ट्रीय संरक्षक डाॅ दयाशंकर जांगिड ने की। तथा मुख्य अतिथि इंजीनियर भंवरलाल जांगिड थे।
मंच पर शब्दाक्षर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार जांगिड जिला अध्यक्ष रमाकांत सोनी ब्लाॅक अध्यक्ष डा अनिल कुमार शर्मा मेजर डीपी शर्मा रामकुमार सिंह राठौड़ जगदीश प्रसाद जांगिड रामावतार सबलानिया थे। शब्दाक्षर राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने कहा कि वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप के शौर्य को भुलाया नहीं जा सकता। उनके स्वाभिमान देशप्रेम व चेतक की स्वामीभक्ति अविस्मरणीय है।
कवि गोष्ठी में कवि डाॅ कैलाश शर्मा जगदीश प्रसाद जांगिड अंजनी कुमार स्वामी आशीष शर्मा सुरेश कुमार जांगिड रमाकांत सोनी डा अनिल कुमार शर्मा डाॅ जगदीश प्रसाद कडवासरा भवानी शंकर सैनी ओमप्रकाश सैन दिव्यांशी धूत रामावतार सबलानिया ने महाराणा प्रताप के जीवन पर एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत की। वक्ताओं ने राणा प्रताप के अदम्य शौर्य वीरता का बखान किया। कार्यक्रम में डाॅ मनीष डाॅ मीनाक्षी दिनेश चन्देल मुरली मनोहर चोबदार वासुदेव डीडवानिया दीपचंद पंवार संतोष जांगिड गंगाधर मील आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष रमाकांत सोनी ने किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews