अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इको पार्क में सशस्त्र सीमा बल का भव्य योग आयोजन

पटना, 21 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीमांत मुख्यालय, पटना एवं 40वीं वाहिनी पटना के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी के राजधानी वाटिका (इको पार्क) में भव्य एवं अनुशासित योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसएसबी के अधिकारियों, जवानों, उनके परिजनों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के प्रति अपनी आस्था और जागरूकता का परिचय दिया।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग" को केंद्र में रखते हुए आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे सूर्य नमस्कार के साथ हुआ। इसके बाद प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान सत्रों में भाग लिया। योगाभ्यास के दौरान पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का वातावरण देखने को मिला।
.jpeg)
उन्होंने सभी अधिकारियों, जवानों एवं नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल रोगों से बचाव संभव है, बल्कि जीवन में सकारात्मक सोच और अनुशासन भी विकसित होता है।

योग दिवस के इस आयोजन ने स्वास्थ्य, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का प्रेरक संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास अपनाने तथा स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाया गया।इस अवसर पर सीमांत मुख्यालय एवं 40वीं वाहिनी के वरिष्ठ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान, उनके परिवारजन तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उद्देश्य को सार्थक करते हुए समाज में स्वास्थ्य एवं योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews