शब्दवीणा के मंच पर "स्मारिका लोकार्पण समारोह एवं काव्यगोष्ठी" में सम्मानित हुईं प्रतिभाएँ

- हमें तो अखंड हिन्दुस्तान चाहिए। पुरखों का देश महान चाहिए
गया जी। राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था 'शब्दवीणा' की बिहार प्रदेश समिति की बेगूसराय जिला इकाई के संयोजन में शिवसुंदरी भवन, बेगूसराय में सेवानिवृत्त शिक्षक स्वर्गीय ब्रजनंदन प्रसाद सिंह के जन्मोत्सव पर "स्मारिका लोकार्पण समारोह एवं शब्दवीणा काव्यगोष्ठी" का आयोजन हुआ, जिसमें समर्पित शिक्षकों तथा मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शब्दवीणा की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी के दिग्दर्शन में एवं बेगूसराय जिला समिति के संरक्षक देवनीति राय की देखरेख में कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन शब्दवीणा बेगूसराय जिला समिति के अध्यक्ष सत्यजीत सोनू ने किया। समारोह की अध्यक्षता देवनीति राय ने की तो कार्यक्रम संचालन राकेश चौधरी महंत ने किया। कार्यक्रम म़े बतौर मुख्य अतिथि महेश प्रसाद सिंह की एवं विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद विवेकानंद शर्मा की उपस्थिति रही। साहित्यकार ईश्वर करूण, सिने अभिनेता अमिय कश्यप, रंजीत कुँवर, राजीव रंजन सिंह, मनजीत मिश्रा, सरोज राय, अमरेश शिशिर, भीम कुमार सहित अनेक शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने समारोह में भाग लिया। अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया गया।
गणमान्य अतिथियों ने सत्यजीत सोनू द्वारा संकलित एवं संपादित स्वर्गीय ब्रजनंदन प्रसाद सिंह के जीवन, संघर्षों, साधनाओं, सेवा भावनाओं एवं संस्कारों पर प्रकाश डालती स्मारिका का सामूहिक रूप से लोकार्पण किया। सभी ने सत्यजीत सोनू की शिक्षा और साहित्य के प्रति सेवा भाव की सराहना की। प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत छात्रा नयनसी, प्रिंस, कौशिकी सहित अन्य मेधावी छात्राओं को दिनकर जी का चित्र भेंट किया गया। साथ ही, प्रिंस प्रभाकर, निधि, एवं कन्हैया कुमार को मिथिला पाग, स्मृति चिह्न, एवं अंगवस्त्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।काव्यगोष्ठी में एक से बढ़कर एक रचनाएँ पढ़ी गयीं। सत्यजीत सोनू की कविता ‘हमें तो अखंड हिन्दुस्तान चाहिए। पुरखों का देश महान चाहिए" पर खूब तालियाँ बजीं। ईश्वर करूण ने "रात-दिन जो हाँकते हैं, उनमें शामिल हम नहीं" सुनाकर खूब वाहवाहियाँ बटोरीं। देवनीति राय ने "कितना पानी" कविता द्वारा व्यवस्था पर प्रहार किया। धन्यवाद ज्ञापन सत्यजीत सोनू ने किया।

एक सफल कार्यक्रम के आयोजन तथा स्मारिका के विमोचन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रश्मि प्रियदर्शनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेश विद्यार्थी, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री डॉ रवि प्रकाश, राष्ट्रीय उप संगठन मंत्री पंकज मिश्र, पी. के. मोहन, सदस्य, राष्ट्रीय संरक्षक मंडल, बिहार प्रदेश संरक्षक प्रो. डॉ. सुबोध कुमार झा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ वीरेन्द्र कुमार, बिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, बिहार प्रदेश साहित्य मंत्री ललित शंकर, गया जिला अध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार मालवीय, एवं जिलप्रचार मंत्री अजय कुमार वैद्य के अलावा शब्दवीणा बेगूसराय जिला समिति के पदाधिकारी रजनीश कुमार चौधरी, कुँवर आर्यन शांडिल्य, हिमांशु कुमार शंकर, गोविंद कुमार भारद्वाज, राधेश्याम कुमार सहित एवं अन्य सदस्यों ने सत्यजीत सोनू को हार्दिक बधाइयाँ दीं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews