Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कहाँ छुप गये हो, गुज़ारा नहीं है

कहाँ छुप गये हो, गुज़ारा नहीं है

तन्हा हैं सफ़र में, कोई सहारा नहीं है,
तुम बिन हमारा, कहीं गुज़ारा नही है।

ढूँढते हर तरफ़ तुमको, कहीं नज़र नहीं आते,
कहाँ छुप गये हो, मौजूदगी का इशारा नहीं है।

नदिया को समेटा, हदों को किनारा बता दिया,
बरसात में दरिया का, कोई किनारा नहीं है।

इश्क़ सूरत से था, हर पल निहारते रहते थे,
कहाँ छुप गये हो, तेरे बिन अपना सहारा नही है।

अब ख्वाब में भी तेरा चेहरा नजर नहीं आता,
पर जुदा करना, अश्कों को मेरे गंवारा नहीं है।

डॉ अ कीर्ति वर्द्धन

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ