मैं मजदूर हूं
दुर्गेश मोहनमैं मजदूर हूं।
बच्चों के खातिर करता परिश्रम,
उसी के लिए सारा जीवन समर्पण।
सारी दुनिया से लड़ता,
मजदूरी ही करता।
मैं मजदूर हूं।
बच्चों को पाल पोसकर ,
बनाया नेक इंसान।
सारे जहां से अच्छा,
अपना भारत महान।
मैं मजदूर हूं।
मैंने कष्ट सहा,
मजदूरी की।
बच्चों की परवरिश में,
कोई कमी न की।
देश हो या मेरे बच्चे,
मैंने स्वप्न साकार करने के लिए,
मजदूरी की।
मैं मजदूर हूं।
दुर्गेश मोहन बिहटा, पटना (बिहार)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews