Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

'कॉर्पोरेट जिहाद' के संदर्भ में प्रधानमंत्री से बात करेंगे राज्यपाल;हिंदू जनजागृति समिति ने सौंपा ज्ञापन

'कॉर्पोरेट जिहाद' के संदर्भ में प्रधानमंत्री से बात करेंगे राज्यपाल;हिंदू जनजागृति समिति ने सौंपा ज्ञापन

राँची: नासिक की एक कंपनी में हिंदू महिला कर्मचारियों के साथ हुए शोषण और प्रताड़ना की घटना को हिंदू जनजागृति समिति ने केवल एक नाशिक शहर का मामला न मानकर इसे 'कॉर्पोरेट जिहाद' का हिस्सा बताया है। इस गंभीर विषय पर समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल माननीय श्री संतोष कुमार गंगवार जी से मुलाकात की। राज्यपाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आश्वासन दिया कि वे इस विषय पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से बात करेंगे।

समिति के पूर्वोत्तर भारत समन्वयक श्री शंभू गवारे ने राज्यपाल को बताया कि नाशिक की घटना ने कॉर्पोरेट जगत के भीतर चल रहे एक खतरनाक षड्यंत्र को उजागर किया है। वहां हिंदू युवतियों को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने और उनके धार्मिक विश्वासों पर चोट करने के संगठित प्रयास किए गए। समिति का मानना है कि इस तरह के 'स्लीपर सेल' राँची सहित देश के अन्य बड़े शहरों की आईटी कंपनियों में भी सक्रिय हो सकते हैं, जिससे कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है।

मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने कहा कि वे इस पूरे प्रकरण की जानकारी आज ही प्रधानमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री को भेजेंगे। हिंदू जनजागृति समिति ने पुरजोर मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच एनआईए (NIA) से कराई जाए और देशभर की बहुराष्ट्रीय कंपनियों में 'विशेष सुरक्षा ऑडिट' लागू किया जाए। समिति ने यह भी मांग की कि जो कंपनियां ऐसी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को रोकने में विफल हैं, उनका लाइसेंस तुरंत रद्द किया जाना चाहिए।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ