हे कविते! तेरे आँगन में प्रणय की फुहार
कुमार महेंद्रमृदुल-मधुर हिय-तरंगिनी,
मनभावन जीवन-श्रृंगार।
प्रेरणा-प्रदीपित भाव-सरिता,
मानवता का दिव्य आधार।
नैतिक चेतन ओजस्विता से,
जन-मन में जागे सत्कार।
हे कविते! तेरे आँगन में प्रणय की फुहार।।
आत्मसात नव-प्रौद्योगिकी,
उज्ज्वल भविष्य-पथ प्रशस्त।
नव-सृजन हेतु सदा अग्रसर,
हर अवरोध स्वयं ही ध्वस्त।
मिटे क्रोध, वैर, निराशा,
झरे हृदय में सुख अपार।
हे कविते! तेरे आँगन में प्रणय की फुहार।।
प्रगाढ़ धर्ममय आस्था-विश्वास,
साम्प्रदायिक सौहार्द-साकार।
अर्थ, भाव, अभिव्यक्ति अमृतमय,
संगति-सान्निध्य सदाबहार।
शुद्ध सात्विक जीवन-मूल्य,
क्षमा, समर्पण, प्रेमाधार।
हे कविते! तेरे आँगन में प्रणय की फुहार।।
सहज सजग पावन दृष्टि,
स्वच्छ-सौम्य आचार-विचार।
स्नेह-सुधा से सिंचित करती,
परिवार, संस्कृति, जग-संसार।
अन्याय-विरुद्ध प्रखर सिंहनाद,
सत्य-विजय के हों विस्तार।
हे कविते! तेरे आँगन में प्रणय की फुहार।।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews