मुजफ्फरपुर में मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन, कवियों ने बांधा समां

महावाणी स्मरण के तत्वावधान में निराला निकेतन, मुजफ्फरपुर में मासिक काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेन्द्र कुमार ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. हरि किशोर प्रसाद सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्री के गीतों के साथ हुआ, जिससे वातावरण साहित्यिक रस में सराबोर हो गया।
गोष्ठी में शहर के वरिष्ठ कवियों एवं साहित्यकारों ने अपनी-अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। अंजनी कुमार पाठक ने “जिंदगी का ना कोई ठिकाना, आज यहाँ कल कहाँ है जाना” सुनाकर जीवन की अनिश्चितता को अभिव्यक्त किया। प्रमोद नारायण मिश्र ने “तुम्हारा रूप न देखा, तेरी प्रतिमा को ही देखा” के माध्यम से भावनाओं को स्वर दिया।
संगीता सागर ने “अतिथि देवो भव:” कविता के जरिए कामकाजी महिलाओं की पीड़ा को उजागर किया। वरिष्ठ कवयित्री उषा किरण श्रीवास्तव ने “माँ, मेरी वो खाट कहाँ से लाऊं जिस पर दादी लेटा करती थी” सुनाकर स्मृतियों को जीवंत कर दिया। अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार की रचना “यज्ञसेनी” में पुरुष प्रधान समाज में नारी की स्थिति पर तीखा प्रहार किया गया।
डॉ. हरि किशोर प्रसाद सिंह ने “आपकी जिंदगी में मैं खुशियों का रंग भरना चाहता हूँ” प्रस्तुत कर सकारात्मक संदेश दिया। उमेश राज ने “जब कलम कवि का लेने लगे फेरे संसद के सुनहरे गलियों का” के माध्यम से समकालीन व्यवस्था पर व्यंग्य किया। अरुण कुमार तुलसी ने “आंसू के लय पर छलकते हैं दिल के पैमाने...” सुनाकर संवेदनाओं को अभिव्यक्त किया।
रामवृक्ष राम चकपुरी ने “अंजामे इंतिकाम की नाकामी का पर्दाफाश...” से सामाजिक यथार्थ को उजागर किया। सत्येन्द्र कुमार ‘सत्येन’ ने अपनी रचना “निको न लागे तोहर वान” प्रस्तुत की। वहीं, जगदीश शर्मा ने “मैडम की पुरानी जवानी बुढ़ापे में जागी है” सुनाकर माहौल को हास्यरस से भर दिया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी साहित्यकारों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया गया। गोष्ठी ने शहर की साहित्यिक परंपरा को और सशक्त करने का कार्य किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews