सूरज उगले आग
अरुण दिव्यांशभाग भाग धूप से भाग ,
दिवा अजगर सा नाग ,
जल रहे जैसे ये बाग ,
देख सूरज उगले आग ।
ग्रीष्म हो गया है प्रचंड ,
वृक्ष कर्तन का यह दंड ,
कहे मौसम मनुज से ,
मानव तुझे बड़ा घमंड ।
निज घमंड के कूप में ,
घिरे पड़े आज धूप में ,
जैसे सामने खड़ा धूप ,
साक्षात् यम के रूप में ।
झेल मानव अब झेल ,
देख प्रकृति का खेल ,
तलाते रहो खूब धूप में ,
ज्यों हो खौलता तेल ।
प्रकृति से उलझ रहे हो ,
अग्नि में झुलस रहे हो ,
फॅंस रहे स्वयं दलदल में ,
क्यों नहीं सुऋझ रहे हो ।
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews