साथी का साथ
संजय जैनदो कदम साथ चल न सके
जिंदगी में साथ क्या दोगे।
खाते हो बात बात में
साथ रहने की कसमें।
पर हकीकत से क्यों
तुम दूर भागते हो।
इरादा पक्का न हो तो
चुनो मत तुम मुझको।।
मिले सौगात अगर अच्छी
तो क्या तुम छोड़ दोगे।
फिर अपने कहे शब्दो पर
पुन: विचार करोगें।
जमाना बहुत बदल गया
सभी को सुख चाहिए।
अगर आ जाये दुख तो
मुझे तुम छोड़ जाओगें।।
सच्चा साथी वही है जो
समय पर काम आ जाये।
कदम से कदम मिलाकर
हर परस्थिति में साथ निभाए।
और जिंदगी की परिभाषा
तेरे साथ होने से बन जाये।
जिससे जीवन जीने का आनंद
पूरी जिंदगी में आ जाये।।
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews