Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

साधु संतों ने किया प्रधानमंत्री पर पुष्प बरसाकर अभिनंदन

साधु संतों ने किया प्रधानमंत्री पर पुष्प बरसाकर अभिनंदन

श्याम नाथ सिंह की खबर
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार में आम जनों के साथ ही साधु संतों और धार्मिक न्यास मठ मंदिरों से जुड़े लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका शानदार अभिनंदन किया।
अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महासचिव पीठाधीश्वर डॉक्टर श्यामानंद जी महाराज ने भी प्रधानमंत्री पर फूल बरसाए और उनका नमन अभिनंदन किया।
इसका आयोजन बिहार राज धार्मिक न्यास पर्षद ने किया था परिषद के अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद प्रोफेसर रणवीर नंदन खुद इस समारोह में उपस्थित रहकर नमन वंदन कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
इस कार्यक्रम के लिए भाजपा कार्यालय के सामने धार्मिक न्यास पर्षद की ओर से विशाल मंच बनाया गया था जहां पूरे बिहार से साधु संतों का जमावड़ा लगा हुआ था। धार्मिक न्यास पर्षद से जुड़े विभिन्न मठ मंदिरों के न्यास समिति के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे। पटना सिटी के कबीरपंथी, ओम शांति सेंटर के ब्रह्मा कुमारीज और ब्रह्म कुमार भाइयों ने भी इस कार्यक्रम में जमकर भाग लिया। पटना स्थित ब्रह्माकुमारी सेंटर कंकड़बाग के भ्राता बी के सत्येंद्र कुमार और केंद्र की निदेशक का बी के संगीता ने ब्रह्मकुमारी बहनों का नेतृत्व किया।
पटना के लोकनायक जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे से गांधी मैदान तक के 7 किलोमीटर की दूरी तक आयोजित प्रधानमंत्री श्री मोदी के असर
इस रोड शो में साधु ,संतों, मठ मंदिरों और धार्मिक न्यास के पदाधिकारी द्वारा जय श्री राम और जय सनातन के नारों से पूरा पटना गूंजता रहा। खुसरूपुर स्थित गौरीशंकर बैकुंठ धाम न्यास समिति के सचिब राजाराम और कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-कर कर हिस्सा लिया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ