वही बिहार का नेता होता है
अरविन्द अकेलालोक लाज को जो खो देता है
जात-धर्म का बीज जो बो देता है
बोता है जो नफरत दिल में
वहीं बिहार का नेता होता है।
वहीं बिहार का नेता...।
चाहे वह मैट्रिक,आई ए फेल हो
चाहे गया कई बार जेल हो
भले ही हो अपराधी,माफिया
चाल चरित्र जिसका गिरा होता है।
वही बिहार का नेता...l
ताक पर रखे जो बिहार की इज़्ज़त
करता हो जो नारियों को बेइज्जत
अनपढ़ नेता भला क्या जाने
शिक्षा का महत्व क्या होता है
वही बिहार का नेता...l
बैकवर्ड,फॉरवर्ड जो करता हो
कुर्सी के लिए जो मरता हो
करता हो जो सिर्फ अपनी चिंता
जनता के अरमानों को जो धोता है।
वहीं बिहार का नेता...l
करता हो जो झूठे वादे
जिसके नहीं हो नेक इरादे
उड़ा देता जो जनता की नींद को
खुद चैन से जो सोता है।
वही बिहार का नेता...l
जिसके पास धन,जन,बल हो
पास में ईर्ष्या,द्वेष,छल हो
गाँव,घर का जो हो नालायक
वहीं वह विधायक होता है।
वही बिहार का नेता...l
करता हो जो हरदम घोटाले
अपहरणकर्ता हो जिनके साले
खाता हो जो पशुओं का चारा
जिसे लोकलाज नहीं होता है।
वहीं बिहार का नेता...l
नेताओं का भी जो सरदार हो
सर झुकाते जहाँ रंगदार हो
यहाँ वहीं बनता हैं मुख्यमंत्री
सबसे बड़ा जो रंगदार होता है ।
वही बिहार का नेता है...l
---------0-------- अरविन्द अकेला,पूर्वी रामकृष्ण नगर,पटना-27
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews