जनगणना 2027 : बिहार में स्व-गणना अभियान सफलतापूर्वक संपन्न, आज से मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ

प्रविष्टि तिथि: 02 MAY 2026 6:08PM by PIB Patna
बिहार राज्य में चल रहे जनगणना के संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन आज जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार एवं पत्र सूचना कार्यालय, पटना द्वारा किया गया। आयोजित प्रेस वार्ता में रंजिता, निदेशक, जनगणना कार्य, बिहार ने प्रथम चरण के अंतर्गत स्व-गणना की प्रगति और आगे की तैयारी की जानकारी दी।
निदेशक ने बिहारवासियों की सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व-गणना में जनता का सहयोग राज्य को राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु प्रेरित करता है। उन्होंने बताया कि अंतिम तिथि तक बिहारवासियों ने लगभग 47 लाख (46,82,284) स्व-गणना पूरी की है।

उन्होंने बताया कि सभी जिलों में निदेशालय के अधिकारियों को भेजा गया है जो स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर कार्य की निगरानी और तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे। डेटा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए समय-समय पर निरीक्षण की व्यवस्था भी की गई है।
निदेशक ने सभी राज्यवासियों से अपील की है कि वे जनगणना कर्मियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा सही- सही जानकारी उपलब्ध कराएँ। यह भी स्पष्ट किया जाता है कि जनगणना के दौरान प्राप्त सभी व्यक्तिगत सूचनाएँ जनगणना अधिनियम, 1948 के प्रावधानों के तहत पूर्णतः गोपनीय रखी जाती हैं तथा उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है।
नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है। यह स्पष्ट किया गया कि जनगणनाकर्मी किसी भी परिस्थिति में OTP, बैंक विवरण, आधार, PAN की जानकारी अथवा किसी प्रकार की धनराशि की मांग नहीं करते हैं। किसी भी शंका, शिकायत अथवा जानकारी के लिए जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 पर संपर्क किया जा सकता है।
प्रेस वार्ता में लौकिक पारख, उप-निदेशक, पत्र सूचना कार्यालय, पटना एवं संजीव कुमार साव, उप-निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय भी उपस्थित रहें।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews