दिव्य रश्मि के 13वें वार्षिकोत्सव एवं वीर सावरकर जन्मोत्सव पर 82 विभूतियाँ होंगी सम्मानित

पटना।
दिव्य जीर्णोद्धार फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रकाशित पत्रिका “दिव्य रश्मि” के 13वें वार्षिकोत्सव एवं वीर सावरकर जन्मोत्सव के अवसर पर दिनांक 28 मई 2026, गुरुवार को अपराह्न 2:30 बजे बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, पटना के प्रथम तल सभागार में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर साहित्य, पत्रकारिता, शिक्षा, कला, संस्कृति, अध्यात्म एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 82 विशिष्ट व्यक्तित्वों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली प्रमुख विभूतियों में पत्र सूचना कार्यालय, पटना के उपनिदेशक श्री लौकिक पारख, बिहार के पूर्व डीजीपी श्री अभयानंद जी, उप महानिदेशक एवं क्षेत्रीय प्रमुख (ए.एस.आई.एस.ई.) श्री रोशन लाल साहू, आचार्यकुल के अध्यक्ष आचार्य डॉ. धर्मेन्द्र, डॉ. मदन दुबे, डॉ. अजित कुमार पाठक, डॉ. जूली बनर्जी, डॉ. विवेकानन्द मिश्र, श्री मार्कण्डेय शारदेय, श्री कमलेश पुण्यार्क “गुरूजी”, डॉ. सुधा सिन्हा, डॉ. रेणु मिश्रा, डॉ. प्रियंका सिन्हा, डॉ. मंजू पाण्डेय, डॉ. शीला शर्मा, डॉ. अनिता देवी, डॉ. मीना कुमारी परिहार ‘मान्या’, डॉ. संगीता सागर, डॉ. संध्या त्रिपाठी, डा. उषा श्रीवास्तव, डॉ. त्रिलोक चंद फतेहपुरी, डॉ. नीता सहाय सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्व शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक समाजसेवियों, शिक्षाविदों, साहित्यकारों एवं संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा, जिनमें माँ वैष्णो देवी सेवा समिति, पटना, स्वामी सुमन गिरि (बोधगया मठ, खजवती) सहित गया, जहानाबाद, नवादा एवं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक एवं रेलवे से सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. मदन दुबे करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद जी होंगे तथा मुख्य वक्ता के रूप में आचार्य डॉ. धर्मेन्द्र उपस्थित रहेंगे।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर नई पीढ़ी को प्रेरित करने का एक प्रयास है।
दिव्य जीर्णोद्धार फाउंडेशन ने सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संवाददाताओं, छायाकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह को व्यापक जनसरोकार तक पहुँचाने का विनम्र अनुरोध किया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews