Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

GST कर संग्रहण में 9% वृद्धि के साथ बिहार वाणिज्य कर विभाग का कुल कर संग्रहण ₹43,324 करोड़”

GST कर संग्रहण में 9% वृद्धि के साथ बिहार वाणिज्य कर विभाग का कुल कर संग्रहण ₹43,324 करोड़”

  • जीएसटी संग्रहण ₹32,801 करोड़; राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन
वाणिज्य कर विभाग, बिहार सरकार द्वारा जारी प्रावधिक आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के कर संग्रहण में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य ने बड़े राज्यों की श्रेणी में कुल संग्रहण वृद्धि दर के आधार पर चौथा स्थान प्राप्त किया है, जो कर प्रशासन में निरंतर सुधार और प्रभावी निगरानी का परिणाम है।
जीएसटी संग्रहण में दो अंकों की वृद्धि

वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का कुल जीएसटी संग्रहण ₹32,801.35 करोड़ रहा, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 11.67 प्रतिशत अधिक है। आईजीएसटी समायोजन के पश्चात राज्य का शुद्ध जीएसटी संग्रहण ₹32,077.22 करोड़ रहा, जो 9.20 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन

मार्च 2026 में एसजीएसटी एवं आईजीएसटी समायोजन सहित बिहार की वृद्धि दर 13 प्रतिशत रही, जो राष्ट्रीय औसत 5 प्रतिशत से काफी अधिक है।
संपूर्ण नकद संग्रहण के आधार पर बिहार ने 10.60 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की, जबकि राष्ट्रीय औसत 6.40 प्रतिशत रहा।

राज्य का कुल कर संग्रहण ₹43,324 करोड़

जीएसटी तथा गैर-जीएसटी दोनों को मिलाकर राज्य का कुल कर संग्रहण वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹43,324.79 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.09 प्रतिशत अधिक है। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित ₹46,500 करोड़ के लक्ष्य के विरुद्ध 93.17 प्रतिशत संग्रहण प्राप्त किया गया।

प्रवर्तन एवं डिजिटल निगरानी से बढ़ा अनुपालन

विभाग द्वारा ई-वे बिल विश्लेषण, डेटा एनालिटिक्स आधारित निगरानी, जोखिम आधारित जांच तथा करदाताओं के साथ संवाद को मजबूत किए जाने से कर आधार का विस्तार हुआ है और राजस्व संग्रहण में स्थायी वृद्धि दर्ज की गई है।

भविष्य की रणनीति

वाणिज्य कर विभाग ने कहा है कि आने वाले वित्तीय वर्ष में कर प्रणाली को और अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाने, करदाताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा राजस्व संग्रहण वृद्धि की गति को बनाए रखने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ