Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

साहित्यकार राकेश कुमार कौशिक भीष्म साहनी पुरस्कार से सम्मानित

साहित्यकार राकेश कुमार कौशिक भीष्म साहनी पुरस्कार से सम्मानित

  • गजल कार कृष्ण सुकुमार को मिला फणीश्वरनाथ रेणु सम्मान
  • कहानी संग्रह *उस दिन* पर परिचर्चा

पूर्व प्रवक्ता एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राकेश कौशिक की कहानी संग्रह*उस दिन* पर परिचर्चा का कार्यक्रम एसपीएम डिग्री कॉलेज, जानसठ रोड,मुजफ्फरनगर में हुआ। इस कार्यक्रम में देशभर से पधारे सुप्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक और समीक्षक सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध लेखक एवं श्री राम कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉक्टर एस एन चौहान ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रुड़की उत्तराखंड से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार श्री कृष्ण सुकुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आकाशवाणी नजीबाबाद से सुप्रसिद्ध कवि एवं लेखक इंद्रदेव भारती एवं मेरठ से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार प्रोफेसर राम शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा की समक्ष दीप प्रज्वलन एवं उनकी वंदना से किया गया। वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती सुनीता सोलंकी ने मां सरस्वती की वंदना की। तत्पश्चात सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ा कर, माला एवं पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह भेट किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ साहित्यकार एवं सुप्रसिद्ध कवि तथा विद्यालक्ष्मी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ कीर्ति वर्धन अग्रवाल द्वारा संस्था की ओर से डॉ राकेश कौशिक को भीष्म साहनी सम्मान एवं श्री कृष्ण सुकुमार को फणीश्वर नाथ रेणु सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ कीर्ति वर्धन अग्रवाल ने डॉ राकेश कौशिक की कहानी संग्रह *उस दिन*पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस पुस्तक की सभी कहानियां कहीं ना कहीं हम सबके जीवन की कहानियां हैं। कभी हम तो कभी कहानी के चरित्र एक दूसरे से प्रेरित लगते हैं। मुख्य अतिथि कृष्ण सुकुमार ने कहानी एवं संस्मरण के अंतर को बड़ी ही बारीकी से परिभाषित किया। उन्होंने कहानी में किरदारों की काल्पनिकता और वास्तविकता के भेद को भी समझाया। विशिष्ट अतिथि इंद्रदेव भारती ने बड़े अनोखे और अलग अंदाज में कहानी संग्रह की समीक्षा की। उन्होंने एक कविता के माध्यम से सभी कहानियों के मर्म को उजागर किया।
सुप्रसिद्ध लोक गायक करमवीर सिंह ने लोकगीत के माध्यम से डॉक्टर राकेश कौशिक को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
देवबंद से पधारे प्रमुख समाजसेवी एवं वरिष्ठ साहित्यकार लोकेश वत्स ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। सुप्रसिद्ध हास्य कवि एवं व्यंगकार पंडित रामकुमार शर्मा रागी ने कहां की डॉक्टर राकेश कौशिक कहानियां समय-समय पर विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में छपते हुए उनके लेख उनकी लेखनी की समृद्धता को दर्शाते हैं। वरिष्ठ गीतकार डॉक्टर बृजेश मिश्र ने डॉ राकेश कौशिक को अपना आशीर्वाद प्रेषित करते हुए कहा कि वह न केवल हमारे शहर अपितु पूरे देश का गौरव है। जहां उनके लेख अनेकों छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हैं, वही साहित्य के क्षेत्र में वह नए लेखकों कवियों और गीतकारों के लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य करते हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ एस एन चौहान ने कहानी संग्रह उस दिन के संदर्भ में कहा कि ये कहानियां आत्म मंथन, चिंतन एवं जागृति का समृद्ध समावेश है। सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं लेखिका डॉक्टर शिखा गुप्ता ने कहा कि इस संग्रह में एक से बढ़कर एक कहानी है। उन्होंने बेचारी बहु नामक एक कहानी का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कहानी नारी के मर्म को बड़े ही भावनात्मक रूप से प्रस्तुत करती है। शामली से पधारे शिक्षक एवं समाज सेवक संजीव शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी नूतन शर्मा ने डॉ राकेश शर्मा को सोल उड़कर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया। डॉ राकेश शर्मा ने अपनी अनवरत साहित्यक यात्रा के प्रारंभ होने के बारे में बताया। किस प्रकार उनके गांव में घटी एक लोमहर्षक घटना ने उनके जीवन को बदल दिया। डॉ राकेश कौशिक की धर्मपत्नी शशि शर्मा ने सभी अतिथियों को आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कहानीकार प्रदीप जैन, मनु स्वामी, योगेंद्र सोम, डॉ केडी कौशिक, साहित्यकार विनय नोक,ब्रजेश्वर त्यागी, वी एस वर्मा,सुरेशचंद शर्मा, बी एस त्यागी,अखिलेश सिंह,वरिष्ठ कवि रामगोपाल भारतीय, कवयित्री प्रतिभा त्रिपाठी,सुमन प्रभा,पूजा गोयल, लेखक विनोद वत्स,पत्रकार आरिफ मोहम्मद,वरिष्ठ कवि एवं कहानीकार रमेश राजहंस,बृजेश गौड़,साहित्यकार विपिन त्यागी,दिनेश शर्मा,कांति राठी,महिपाल राठी,ब्राह्मण महिला समाज की अध्यक्ष रेणु भारद्वाज, पूनम शर्मा ,नेमपाल प्रजापति सहित अनेकों विद्वजन उपस्थित रहे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ