मानवता ने फिर भरी, एक अदम्य उड़ान
कुमार महेंद्रअपरिमित मनुज प्रतिभा,
हर कदम नित प्रगति की ओर ।
सहर्ष स्वीकार संघर्ष चुनौती,
लक्ष्य हेतु प्रयास पुरजोर ।
दो अप्रैल दो हजार छब्बीस अद्भुत,
पुनः चंद्र प्रणय को आतुर इंसान ।
मानवता ने फिर भरी, एक अदम्य उड़ान ।।
पुनीत शुभारंभ आर्टेमिस _2,
नासा द्वारा प्रेरणास्पद काज ।
कमांडर रीड वाइसमैन के शिर पर,
दिव्य भव्य कमान ताज ।
विक्टर ग्लोवर पावन सानिध्य,
पायलट भूमिका का सहज आह्वान ।
मानवता ने फिर भरी, एक अदम्य उड़ान ।।
विशेषज्ञों की मनहर अठखेलियां,
क्रिस्टीना कोच, जेरेमी हैनसेन संग ।
पर्यटन, आवास की आशाएं प्रबल,
प्रौद्योगिकी पटल उल्लास उमंग ।
मानव जीवन संभावनाओं हित,
अनुपम दस दिवसीय अभियान ।
मानवता ने फिर भरी, एक अदम्य उड़ान ।।
डीएनए पर विकिरण प्रभाव,
शोध अनुसंधान सतह इंदु ।
गहन जांच सोलर फ्लेयर्स सह,
कोरोनल मास उत्सर्जन के बिंदु ।
अनंत हार्दिक शुभकामनाएं,
सफल हो चंद्र पटल नव कीर्तिमान ।
मानवता ने फिर भरी, एक अदम्य उड़ान ।।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews