Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

हे स्वर साम्राज्ञी अनंत नमन

(भारत की महान पार्श्व गायिका आशा जी भोसले के
महाप्रयाण पर विनम्र श्रद्धांजलि 🙏)

हे स्वर साम्राज्ञी अनंत नमन

कुमार महेंद्र
स्वर साम्राज्ञी उपमा बन,
संगीत स्नेह लुटाया ।
अपनत्व सरित रूप धर,
आशा विश्वास जगाया ।
याद कर सुर ज्ञान गंग,
भाव विभोर धरा गगन ।
हे स्वर साम्राज्ञी अनंत नमन ।।


अथक गायन साधना,
क्लांत रहित जीवन पथ ।
सदा गुंजित मंद्र गिरा,
आनन स्मित रेख सजी ।
स्मरण कर गायन संस्कार,
व्यक्तित्व अंतर आदर्श रमन ।
हे स्वर साम्राज्ञी अनंत नमन ।।


पार्श्व गायिकी दिग्दर्शक बन,
उज्ज्वल पथ दिखाया ।
मुखर प्रेरणा शक्ति बन,
नैतिकता मंत्र सिखाया ।
बोध कर प्रबल सुर शक्ति,
निज पाप प्रमाद मूल शमन ।
हे स्वर साम्राज्ञी अनंत नमन ।।


स्नेहिल मृदु मधुर स्वभाव,
संवाद अंतर उमंग उल्लास ।
संगीत सात्विकता हर कदम,
उत्संग पटल वत्सल उजास ।
कामना शुभाशीष कृपा वृष्टि,
सुर सौरभ संग महके चमन ।
हे स्वर साम्राज्ञी अनंत नमन ।।


कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ