लखनऊ में समर्थ नारी समर्थ भारत का ६वां स्थापना दिवस

समर्थ नारी समर्थ भारत के ६वें स्थापना दिवस पर गोमती नगर बौद्ध शोध संस्थान ऑडिटोरियम में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर देशभर से आई हजारों महिलाओं ने भाग लिया और इसे एक जनआंदोलन का स्वरूप दिया।
संगठन की राष्ट्रीय सह-संयोजिका माया श्रीवास्तव ने कहा, “इतिहास गवाह है कि जिस भी देश और राज्य में महिलाओं का सम्मान हुआ है, वह हमेशा प्रगति की ओर अग्रसर रहा है।” उन्होंने महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों पर गहरी चिंता व्यक्त की और केंद्र और राज्य सरकारों से कड़े कानून बनाने की मांग की।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प
संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा सिन्हा ने कहा कि समर्थ नारी समर्थ भारत महिलाओं में आत्मविश्वास जगाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा महिलाओं को उनके बनाए उत्पादों के विपणन की सुविधा प्रदान की जा रही है और उन्हें लघु उद्योग से कुटीर उद्योग की ओर बढ़ाया जा रहा है।
हुनर से रोजगार तक-महिलाओं की उड़ान
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुसुम चमोली ने कहा कि संगठन के माध्यम से हजारों बेसहारा महिलाओं को आज रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को मशरूम उत्पादन, अचार, बड़ी, पापड़ निर्माण, सिलाई-कढ़ाई और मधुबनी पेंटिंग जैसे कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाएं अब वीडियो कॉल के माध्यम से प्रशिक्षण देकर अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बना रही हैं।
देशभर में संगठन का विस्तार
राष्ट्रीय महासचिव प्रिया वर्मा और राष्ट्रीय सचिव सीमा त्रिपाठी ने बताया कि संगठन आज देश के लगभग हर जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है। उन्होंने कहा कि संस्था महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जिससे महिलाओं के स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा मिल रही है।
यह समारोह केवल एक स्थापना दिवस कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक न्याय के लिए एक मजबूत संकल्प का प्रतीक बनकर उभरा। सस्त्र से शास्त्र तक और रोटी से रोजगार तक का संदेश देते हुए यह आयोजन महिलाओं के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews