(राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस _2026)
राजस्थान पुलिस, मरुधरा की आन-बान-शान
कुमार महेंद्रजनमानस में विश्वास निर्झर,
अपराधियों में भय अपार।
शांति-व्यवस्था हेतु पावन प्रयास,
कर्तव्यनिष्ठ छवि सदाबहार।
गिद्ध-दृष्टि अनैतिक घटनाक्रम पर,
त्वरित कार्यवाही, दोषी पहचान।
राजस्थान पुलिस, मरुधरा की आन-बान-शान।।
सेवार्थ कटिबद्धता परम धर्म,
लोक-खुशियों में अनन्य सहयोग।
अग्रसर कदम स्वाभिमान रक्षा,
विपरीत परिस्थिति में बल-प्रयोग।
अंतःकरण में सर्वधर्म समभाव,
नित्य तत्पर, भाईचारा आह्वान।
राजस्थान पुलिस, मरुधरा की आन-बान-शान।।
अष्टप्रहर सहज चौकसी,
चोरी-डकैती पर विशेष ध्यान।
महिला अस्मिता के सजग प्रहरी,
अवांछित व्यवहार पर तीव्र संज्ञान।
रग-रग में साहस, शौर्य-सरिता,
शब्दों से परे खाकी का गुणगान।
राजस्थान पुलिस, मरुधरा की आन-बान-शान।।
शक्ति-पुंज यह वर्तमान संगठन,
प्रतिभाशाली अधिकारी-जवान।
मृदुल-मधुर संवाद संप्रेषण,
गौरवशाली इतिहास का बखान।
शिष्ट, ईमानदार कार्यशैली,
मुखमंडल पर खिले अपनत्व की मुस्कान।
राजस्थान पुलिस, मरुधरा की आन-बान-शान।।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)दिनांक: 16/04/2026
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews