प्रकृति के अनोखे रंग
अरुण दिव्यांशछपरा ( सारण )
बिहार
मानव देख दंग रह जाए ,
प्रकृति के ये अद्भुत ढंग ।
हरे नीले लाल काले पीले ,
ये प्रकृति के अनोखे रंग ।।
उजले संतरे बैंगनी भाए ,
इंद्रधनुष रंग सात दिखाए ।
मैरुन भूरा आसमानी देख ,
मन को कैसा देता हर्षाए ।।
गोरे काले साॅंवले भी रंग ,
लोभी क्रोधी ईर्ष्यालु रंग ।
सारे के सारे प्राकृतिक रंग ,
जीने का सलीका रंग ढंग ।।
रंगों की यहाॅं कमी नहीं है ,
कौन सा रंग जमीं नहीं है ।
दुनिया में सारे रंग रंगीले ,
रंगों में कहीं नमी नहीं है ।।
हर रंगों के होते रंग अपने ,
रंगों के रंग रगों में समा है ।
कहीं रंग भंग करे समा को ,
कहीं रंग बाॅंधता समा है ।।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews