Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

हर घर की कहानी, हर आँगन की पहचान

हर घर की कहानी, हर आँगन की पहचान… 🏡

मकान गणना सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं,
यह है खुशहाल भविष्य की नींव ✨
आइए, सही जानकारी देकर
देश के विकास में अपना योगदान दें—
👉 मकान गणना… एक कदम खुशियों को ओर
कुमार महेंद्र

मकान गणना: एक कदम खुशियों की ओर
*********************************
जनगणना का प्रथम चरण यह,
हर घर की पहचान बने।
भवन-मकान की सही गणना,
विकास का सशक्त विधान बने।
सुविधाओं का सरल लेखा-जोखा,
स्पर्श करे जीवन स्तर का छोर।
मकान गणना… एक कदम खुशियों की ओर।।


भवन संख्या, पहचान के संग,
शुभारंभ का यह पावन काज।
दीवार, छत और फर्श की स्थिति,
कहती जीवन का हर अंदाज़।
आगे जुड़ते परिवार के आँकड़े,
लोकभाषा में संवाद का जोर।
मकान गणना… एक कदम खुशियों की ओर।।


परिवार, मुखिया, सदस्य विवरण,
केवल अंक नहीं—जीवन का लेख।
कमरों की संख्या, स्वामित्व स्थिति,
हर तथ्य में सच्चाई की रेख।
सुविधाओं से जुड़े प्रश्न यहाँ,
देते सपनों को सुरक्षित ठौर।
मकान गणना… एक कदम खुशियों की ओर।।


पेयजल, बिजली, शौचालय संग,
स्वच्छता का पूरा विस्तार।
रसोई, ईंधन, संचार के साधन,
जीवन को करते साकार।
मोबाइल, वाहन, रोज़मर्रा की बातें,
हर घर से जुड़ता विकास का दौर।
मकान गणना… एक कदम खुशियों की ओर।।


यह गिनती केवल मकानों की नहीं,
हर आँगन के अरमानों की डोर।
हर आँकड़ा बनता सशक्त आधार,
खुशहाल कल और बेहतर भोर।
जब जुड़ते हैं हर घर के सपने,
देश-धरा होती सुख-समृद्धि से सराबोर।
मकान गणना… एक कदम खुशियों की ओर।।


कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ