सुशासन और मजबूत कानून-व्यवस्था का प्रतीक: बिहार पुलिस को मिला देश का सर्वोच्च सम्मान:- अरविंद निषाद

पटना, 2 अप्रैल 2026:
बिहार के लिए गर्व और गौरव का एक ऐतिहासिक क्षण सामने आया है। बिहार पुलिस को इस वर्ष ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया पुलिस कलर’ जैसे देश के सर्वोच्च और अत्यंत प्रतिष्ठित पुलिस सम्मान से नवाजा गया है। इस उपलब्धि ने न केवल राज्य की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई दी है, बल्कि सुशासन और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था की दिशा में किए गए प्रयासों को भी राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाई है।
जद (यू0) के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान बिहार पुलिस की कार्यशैली, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी अधिकारियों और जवानों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। बीते वर्षों में अपराध नियंत्रण, सामाजिक शांति और जनविश्वास स्थापित करने के लिए बिहार पुलिस ने जिस प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है, वह सराहनीय है।
बिहार पुलिस ने अपने अनुशासन, आधुनिक कार्यप्रणाली, जवाबदेही और पेशेवर दक्षता के बल पर न केवल राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। यही कारण है कि आज उसे यह सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ है।
नीतीश कुमार की सरकार द्वारा पुलिस बल को संसाधन, आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और प्रशासनिक समर्थन प्रदान किया गया, जिससे उसकी कार्यक्षमता में निरंतर वृद्धि हुई। विशेष रूप से महिलाओं को पुलिस बल में 35 प्रतिशत आरक्षण देने की नीति ने बिहार को इस क्षेत्र में देश में अग्रणी बना दिया है।यह सम्मान केवल बिहार पुलिस का ही नहीं, बल्कि राज्य के 14 करोड़ नागरिकों के आत्मविश्वास, सुरक्षा और गौरव का प्रतीक है। यह उपलब्धि पूरे बिहार के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि समर्पण, अनुशासन और जनसेवा के बल पर बिहार निरंतर राष्ट्रीय पटल पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews