आधुनिक बिहार के विश्वकर्मा हैं नीतीश कुमार: राजीव रंजन प्रसाद

दिव्य रश्मि समाचार | पटना | 2 अप्रैल 2026
श्री नीतीश कुमार से जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व, कार्यशैली और विकास दृष्टि की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि “श्री नीतीश कुमार आधुनिक बिहार के विश्वकर्मा हैं।” उन्होंने कहा कि एक समय बिहार को एक विफल राज्य के रूप में देखा जाने लगा था, लेकिन मुख्यमंत्री ने अपने दृढ़ संकल्प, दूरदर्शिता और युगांतकारी निर्णयों के बल पर राज्य को एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर स्वरूप प्रदान किया है। आज बिहार विकास की नई ऊँचाइयों को स्पर्श करते हुए विकसित राज्य बनने की दिशा में अग्रसर है।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने बिहार के कायाकल्प के शिल्पकार की भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में विकास का समावेशी मॉडल स्थापित हुआ, जिसके अंतर्गत समाज के सभी वर्गों के उत्थान, रोजगार सृजन और आधारभूत संरचना के विस्तार पर व्यापक कार्य हुआ है।
राजीव रंजन प्रसाद ने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान समय में बिहार में औद्योगीकरण की प्रक्रिया को नई गति मिली है, जो राज्य के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा और आने वाले समय में राज्य को उनके नेतृत्व की कमी अवश्य खलेगी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews