समाज को मजबूत करने का संकल्प आचार्य - डॉ धर्मेंद्र राष्ट्रीय अध्यक्ष
सत्येन्द्र कुमार पाठक , राष्ट्रीय प्रवक्ता , आचार्य कुल
गोरखपुर। आचार्य कुल और श्री दीप साहित्य संगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 'आचार्य कुल संगीति 2026' का भव्य समापन हुआ। विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला में आयोजित इस संगीति में उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के विद्वानों, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आचार्य कुल को वैचारिक रूप से सुदृढ़ बनाना और अध्यात्म-विज्ञान समन्वय के माध्यम से ग्राम सभा सहयोग अभियान को सफल बनाना है। संगीति के प्रथम दिन 'आचार्य कुल अवधारणा' पर गहन चिंतन हुआ, जिसमें वर्तमान सामाजिक समस्याओं के समाधान में आचार्य कुल की भूमिका को रेखांकित किया गया। रात्रि सत्र में आयोजित काव्य गोष्ठी में प्रदेश के ख्यातिलब्ध कवियों ने अपनी रचनाओं से वैचारिक चेतना का संचार किया। दूसरे दिन संगठनात्मक ढांचे पर चर्चा हुई, जिसमें उपस्थित महानुभावों ने सदस्यता ग्रहण कर संगठन को विस्तार देने का संकल्प लिया। संगीति के दौरान संगठन को गतिशील बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लिए गए:: प्रसिद्ध गांधी-विनोबा साहित्यकार डॉ. शिवनाथ सिंह को उत्तर प्रदेश आचार्य कुल का संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया। उन्हें जल्द ही प्रदेश अधिवेशन कराने का दायित्व सौंपा गया है। : गोरखपुर मंडल के जिलों को संगठित करने हेतु श्री नंदलाल मणि त्रिपाठी को संयोजक मनोनीत किया गया।: संगीति के कुशल व्यवस्थापक और साहित्यकार अभय ज्योति जिज्ञासु को उत्तर प्रदेश आचार्य कुल हेतु ट्रस्टी नामित किया गया। श्री मुक्ति नाथ त्रिपाठी ने गोरखपुर में आचार्य कुल कार्यालय हेतु निशुल्क भवन प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जे.पी. सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजेश द्विवेदी, सहमंत्री प्रेमनाथ गुप्ता, डॉ. नरेन्द्र राय, राजपाल मिश्र और युवा संगठक ओमप्रकाश मिश्र जैसे राष्ट्रीय अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति रही। साथ ही प्रदेश संयोजक अनोखेलाल यादव, वरिष्ठ साहित्यकार चन्द्र गुप्त शर्मा 'अकिंचन', दिनेश गोरखपुरी और उत्तराखंड के डॉ. शिव चन्द्र पाण्डेय सहित कुल 47 पंजीकृत प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। संगीति का समापन आचार्य कुल के अध्यक्ष आचार्य धर्मेन्द्र के संबोधन और मंगल कामनाओं के साथ हुआ। उन्होंने आयोजकों को सुंदर व्यवस्था हेतु धन्यवाद देते हुए कहा कि ज्ञान और सेवा का यह समन्वय राष्ट्र निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews