Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पारखी नजर

पारखी नजर

अरुण दिव्यांश
परख रही हैं ये पारखी नजरें ,
निरंतर आने जाने वालों को ।
आ रहे हैं जो दाग ये छुपाए ,
ढूॅंढ़ रहीं उन नक्कालों को ।।
मुखौटे पहन यहाॅं भरे पड़े हैं ,
उन नेता रूपी रखवालों को ।
समझ रहे हम उन्हें यहाॅं पर ,
मन में भरे हुए इन चालों को ।।
उनकी चालों व भूचालों को ,
कुचलेंगे उनकी ख्यालों को ।
घुसकर आए जो गंदे मार्ग,
बंद करेंगे उन नदी नालों को ।।
आने न देंगे हम राष्ट्र अपने ,
उन गुंडों और मव्वालों को ।
कर देंगे प्रज्वलित वह्नि हम ,
उनके बुने हुए ही जालों को ।।
शेर रूप में घूम रहे हैं भेड़िए ,
गलने न देंगे हम दालों को ।
मिले पड़े हैं दुश्मन से हमारे ,
भेजेंगे वापस इन दलालों को ।।
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ