आओ कदम बढ़ाएं, प्यासे विहंगों की ओर
कुमार महेंद्रग्रीष्म ऋतु यौवन अंगड़ाई,
परिवेश उत्संग उष्ण धारा।
सिहर रहे मूक जीव-जंतु,
बस उनको अब मनुज सहारा।
शुभ मंगल नव पहल के संग,
परिंडे स्थापना, प्रयास पुरजोर ।
आओ कदम बढ़ाएं, प्यासे विहंगों की ओर।।
सनातन धर्म पय-सेवा,
परम पुण्य, अनुपम काम।
मानवता नित शीर्ष शोभा,
कर खग-पानी का इंतजाम।
सहज सुलभ हर स्थान पर,
शीतल छांव, जहाँ मिले नीर का ठौर ।
आओ कदम बढ़ाएं, प्यासे विहंगों की ओर।।
उच्च तापमान, लू का प्रहार,
दैनिक चर्या अस्त-व्यस्त।
बचाव ही उपाय, मूल मंत्र,
भरी दोपहरी, जीवन पस्त।
सहम रहा संपूर्ण पंछी जग,
कर प्रतीक्षा अंबु-आशा भोर ।
आओ कदम बढ़ाएं, प्यासे विहंगों की ओर।।
पक्षी-मानव अंतर्संबंध अद्भुत,
घनिष्ठ मैत्री, प्रेरणा-पुंज उपमा।
तृषा-तृप्ति, नैतिक कर्म-धर्म,
हिय में प्रकृति-संरक्षण भावना रमा।
करबद्ध निवेदन जन-मानस से,
सक्रिय योगदान—अप्रतिम सेवा की ओर ।
आओ कदम बढ़ाएं, प्यासे विहंगों की ओर।।
✍️ कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews