“स्मृति के दो किनारे”
✍️ डॉ. रवि शंकर मिश्र "राकेश"केवल दो गीत रचे हैं मैंने,
एक गीत तुम्हारी हँसी का,
एक गीत तुम्हारे विरह का,
केवल दो गीत रचे हैं मैंने॥
रातों-रातों, दिनों-दिनों में,
ख़ामोशी के हर एक क्षणों में,
जो वादे थे सब टूट गए,
कुछ सपने भी संग छूट गए।
पथ सूने थे, दीपक रोए,
नैनों ने भी मोती खोए,
साँसों में थी मधुर सरगम,
पलकों पर थी गीली सरगम,
केवल दो स्वर सजे हैं मैंने,
केवल दो स्वर सजे हैं मैंने—
एक स्वर तुम्हें जगने का,
एक स्वर तुम्हें सो जाने का॥
केवल दो गीत रचे हैं मैंने…
बादल-बादल, पवन-पवन में,
तेरे नाम की हर धड़कन में,
जो विश्वास जगे थे मन में,
वक़्त की धूल में ढल गए क्षण में।
फूल झरे थे, मौसम रोए,
मन के सारे आलम खोए,
सुगंध बसी थी साँसों में,
जैसे धारा हो प्यासों में,
केवल दो चित्र गढ़े हैं मैंने,
केवल दो चित्र गढ़े हैं मैंने—
एक चित्र तुम्हें पाने का,
एक चित्र तुम्हें खो जाने का॥
केवल दो गीत रचे हैं मैंने…
राहों-राहों, मोड़ों-मोड़ों,
तेरी यादों के छोटे जोड़ो,
चलते-चलते थक जाता हूँ,
तुझमें ही फिर खो जाता हूँ।
धूप जली तो छाँव भी रोई,
मन की हर इक ठाँव भी रोई,
तेरे स्पर्श की मधु छाया,
अब भी मन को भरमाया,
केवल दो भाव जगे हैं मैंने,
केवल दो भाव जगे हैं मैंने—
एक भाव तुम्हें चाहने का,
एक भाव तुम्हें भूल जाने का॥केवल दो गीत रचे हैं मैंने…
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews