Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

अपराध पर ‘जीरो टाॅलरेंस’ - बिहार में कानून का राज कायम - अंजुम आरा

अपराध पर ‘जीरो टाॅलरेंस’ - बिहार में कानून का राज कायम - अंजुम आरा

01 अप्रैल 2026, पटना।
जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता अंजुम आरा ने बयान जारी करते हुए कहा कि बिहार में अपराध जैसे विषय को विपक्ष द्वारा जानबूझकर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है, ताकि जनता के बीच भ्रम और भय का वातावरण बनाया जा सके।
प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नीतीश सरकार की नीति शुरू से ही अपराध के प्रति ‘‘जीरो टाॅलरेंस’’ की रही है, और इस पर पूरी सख्ती के साथ अमल किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि किसी भी आपराधिक घटना को सरकार काफी गंभीरता एवं इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करती है तथा हर मामले में त्वरित कार्रवाई, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, तथा विधिसम्मत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। बिहार पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है और अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाई सुनिश्चित की जा रही है ।
विपक्ष शायद भूल गया है कि उनके जंगलराज के समय बिहार अपराधियों का गढ़ था, जहां शाम 5 बजे के बाद लोग घर से निकलने से डरते थे। आज नीतीश कुमार जी के सुशासन में कानून का राज कायम है, अपराधियों की कमर टूट चुकी है और आम नागरिक सुरक्षित महसूस कर रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार ‘‘न्याय के साथ विकास’’ के अपने संकल्प के तहत हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं, कमजोर वर्गों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष पहल की जा रही है, और पुलिस-प्रशासन को पूरी स्वतंत्रता दी गई है कि वे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें।
विपक्ष की यह भ्रामक और नकारात्मक राजनीति बिहार की प्रगति को रोक नहीं सकती। जनता अच्छी तरह जानती है कि बिहार अब जंगलराज का नहीं, सुशासन और जीरो टाॅलरेंस का प्रदेश है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ