Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

“माटी की खुशबू”

“माटी की खुशबू”

(सत्तुआनी विशेष)
✍️ डॉ. रवि शंकर मिश्र "राकेश"

इस धरा पर हमें कुछ मिले ना मिले,
माटी का ही सहारा सदा चाहिए।
सूरज तपता रहे या घटा छाई रहे,
मेहनतों का उजियारा सदा चाहिए।।


सत्तू-गुड़ की मिठासें हर घर में घुलें,
बिशुआनी संग झूमें गाँव-नगर।
रोटी चूल्हे पे सजे ना सजे भले,
सत्तू से भरा घर सदा चाहिए।।


खेत-खलिहानों से जब घर आए फसल,
मस्त पवन संग गाछें लोरी सुनाए।
साथ कोई खुशी से भले ना झूमे,
हिम्मतों का सहारा सदा चाहिए।।


कभी धूप मिली, कभी छाँव भी मिली,
जीवन-राहों में ठोकरें सौ मिलीं।
किस्मत में कुछ भी लिखा हो भले,
तेरा स्नेहिल हाथ सर पे सदा चाहिए।।


बैसाखी की रौनक, खुशी ही खुशी,
गाँव में होली-दिवाली-सी लहर।
दूरियाँ हों भले, दिल मिलें हर घड़ी,
छल-कपट से किनारा सदा चाहिए।।


जीवन-पथ पर भले कुछ हासिल न हो,
तन से माटी का रिश्ता कभी ना मिटे।
“राकेश” की ये धरती सजे ना सजे,
माँ-धरा का सहारा सदा चाहिए।।


हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ