Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का पटना में त्रिदिवसीय निरीक्षण प्रारम्भ |

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का पटना में त्रिदिवसीय निरीक्षण प्रारम्भ |

पटना। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक बालकृष्ण गोयल ने अपने त्रिदिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत राजधानी पटना के अदालतगंज स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र से की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया तथा वहां मौजूद महिला पर्यवेक्षिका और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी से पोषण वितरण एवं आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी समझ और जागरूकता का आकलन किया। साथ ही केंद्र के आसपास रहने वाले लोगों से भी आंगनबाड़ी की वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने सेविका और अभिभावकों को निर्देश दिया कि बच्चों को अपने घर का पता और मोबाइल नंबर याद कराया जाए, ताकि किसी आपात या भूलने की स्थिति में उन्हें घर पहुंचने में परेशानी न हो।
इसके बाद विशेष पर्यवेक्षक ने सिटी सेंटर के पास स्थित एक जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकान का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने खाद्यान्न वितरण की स्थिति की समीक्षा की और स्टॉक में उपलब्ध चावल की गुणवत्ता का परीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में वे संत माइकल स्कूल के समीप बालुपर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भी पहुंचे। यहां डीपीओ (सर्व शिक्षा) ने उन्हें विद्यालय परिसर एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। गोयल ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं की समितियां बनाने का भी निर्देश दिया, ताकि उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित हो सके।
अपने निरीक्षण के अंतिम चरण में उन्होंने दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और हॉस्पिटल मैनेजर एवं सिविल सर्जन से एंबुलेंस सेवा, ब्लड बैंक, स्टाफ, चिकित्सकों की उपलब्धता तथा अन्य चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। साथ ही शिकायत पेटी को नियमित रूप से खोलने और प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
निरीक्षण कार्यक्रम के उपरांत विशेष पर्यवेक्षक दरभंगा के लिए रवाना हो गए, जहां वे अगले तीन दिनों तक विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण करेंगे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ