"ग्रीष्म की धधकती ज्वाला"
✍️ डॉ. रवि शंकर मिश्र "राकेश"***************************
क्षितिज पर नव अरुणिमा,
अंगारों-सी दमकती है,
रवि की मंद-मंद किरण अब,
ज्वाला बनकर धधकती है।
घने वृक्ष की शीतल छाया,
तन-मन को सहलाती है,
शीतल मंद समीर लहरकर,
चेतन को हरषाती है।
पवन आज तपन से बोझिल,
अंगारों-सी बहती है,
धरती की हर एक धड़कन,
ज्वाला बनकर रहती है।
सरिता की सूनी लहरें अब,
शीतलता को तरसती हैं,
जल की हर इक बूँद मानो,
अंगारों-सी झरती है।
पलाश-वृंत दहक उठे हैं,
लालिमा छटा बिखरती है,
वन-उपवन की हर इक डाली,
अंगारों-सी हँसती है।
अम्बर से बरसें किरणें,
तीक्ष्ण शरों-सी चुभती हैं,
जीवन की हर एक श्वास अब,
तप की धारा बहती है।
राकेश कहे—इसी दाहक तप में,
नव-आशा अंकुरित होती है,
मरु-क्षण की कठिन परीक्षा में,
सृष्टि नूतन विकसित होती है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews