Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

शैलेन्द्र कुमार बैद्य ने मानवता की सेवा में अपने जीवन को समर्पित कर दिया था:-डॉक्टर विवेकानंद मिश्र

शैलेन्द्र कुमार बैद्य ने मानवता की सेवा में अपने जीवन को समर्पित कर दिया था:-डॉक्टर विवेकानंद मिश्र

गया जी स्थानिय डॉक्टर विवेकानंद पथ में शैलेंद्र कुमार वैद्य के आकास्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा एवं कौटिल्य मंच के द्वारा आयोजित शोक सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शोक सभा का शुभारंभ विभिन्न सामाजिक संगठनओं से जुड़े महासभा एवं मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विवेकानंद मिश्र ने किया। डॉक्टर मिश्र ने अपने उद्धगार में कहा कि शैलेंद्र कुमार वैद्य प्रासिद्ध नाम(मीतू बाबा) खिजर सराय प्रखंड के उतरामां- मकसूदपुर निवासी एक प्रतिष्ठित विद्वान ब्राह्मण परिवार में जन्म लिए थे। ये एक अद्भूत प्रतिभा संपन्न सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर महामानव थे। जिन्होने मानव सेवा को ही अपना श्रेष्ठ धर्म समझा था। तथा अपने जीवन की समस्त महत्वाकांक्षाओं को जनहित एवं राष्ट्रीय हित में में समर्पित कर दिया था। यही करण है की आज उनके आकास्मिक निधन से केवल परिवार गांव ही नहीं संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। ईस मौके पर सभी उपस्थित लोगों ने उनके चरणों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर, प्रभु से इनकी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करने, तथा इनके समस्त परिवार के साथ इनके बड़ी संख्या में रहे शुभचिंतकों को भी प्रभु धैर्य धरण करने की शक्ति प्रदान करें। शोक सभा में उपस्थित प्रमुख लोगों में आचार्य सच्चिदानंद मिश्र, भारतीय जन क्रांति दल (डेमो) के संस्थापक अध्यक्ष आरडी मिश्रा, आचार्य बालमुकुंद मिश्र, आचार्य अरुण मिश्र मधुप, हरिनारायण त्रिपाठी, सतयेंद्र दूबे, आचार्य विनयकांत मिश्र, आचार्य सुनील कुमार पाठक, नीलम कुमारी पियूषी कुमारी, आचार्य अभय कुमार, राजीव नयन पांडे, डॉक्टर ज्ञानेश भारद्वाज प्रोफेसर सुनील कुमार मिश्र, डॉक्टर छोटे बाबू, अमरनाथ पांडे, मो. याहिया जगनगिरी, बबलु गोस्वामी, सुरेश कुमार, अमरनाथ मिश्र, डॉक्टर अकेला, किरण पाठक, रंजना पांडे, तांत्रिक अजय कुमार मिश्र डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह, डॉक्टर रविंद्र कुमार, रणजीत पाठक, ममता देवी, पवन मिश्रा, महेश मिश्रा, रश्मि मिश्रा विभाश चंद्र मिश्र, योगेश मिश्रा, रूबी कुमारी, सुनील कुमार, प्रियांशु मिश्र, गुप्तेश्वर ठाकुर, फूल कुमारी, कुंदन मिश्रा, नीरज वर्मा, शिवजी सिंह, दिलीप कुमार, डा विनय कुमार मिश्र, डा विनोद कुमार मिश्र, दीपक पाठक, अनंत अच्युत मराठे, रंजू कुमारी, विश्वजित चक्रवर्ती, पार्वती देवी, कविता राऊत, जितेंद्र कुमार मिश्र, शंभू गिरी, डॉक्टर जितेंद्र मिश्र, मनीष मिश्र, प्रोफेसर अशोक कुमार, मनीष कुमार, अमित त्रिपाठी यादि उल्लेखनीय थे।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ