विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमारजी के शुभ हाथों 'सुराज्य अभियान' वेबपेज का लोकार्पण !

फोंडा (गोवा) : देश में प्रशासनिक त्रुटियों, भ्रष्टाचार और सामान्य नागरिकों पर होने वाले अन्याय को दूर कर वास्तविक ‘सुराज्य’ स्थापित करने के उद्देश्य से हिंदू जनजागृति समिति द्वारा प्रारंभ किया गया ‘सुराज्य अभियान’ अब डिजिटल माध्यम से और अधिक व्यापक हो रहा है। इस अभियान का परिचय देशभर में पहुंचे तथा राष्ट्रप्रेमी नागरिक इसमें सक्रिय रूप से सहभागी बनें, इस उद्देश्य से तैयार किए गए नए वेबपेज का लोकार्पण विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता आलोक कुमार के करकमलों से संपन्न हुआ।
वेबपेज की प्रमुख विशेषताएं एवं नागरिकों को होने वाले लाभ :
1. शिकायत निवारण (Report an Issue) : यदि किसी नागरिक को भ्रष्टाचार या प्रशासनिक विलंब का सामना करना पड़ता है, तो वह इस वेबपेज पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। इन समस्याओं के विरुद्ध संवैधानिक मार्ग से लड़ने हेतु विशेषज्ञों द्वारा कानूनी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
2. प्रत्यक्ष जनसहभाग : चल रहे विभिन्न राष्ट्रीय अभियानों (Ongoing Campaigns) में नागरिक घर बैठे सहभागी बन सकते हैं। स्थानीय समस्याओं के विरुद्ध प्रशासनिक प्रक्रिया कैसे प्रारंभ करें, इसका मार्गदर्शन यहां उपलब्ध है।
3. जानकारी का भंडार : अभियान की अब तक की उपलब्धियां, महत्वपूर्ण न्यायालयीन लड़ाइयां तथा आगामी उपक्रमों की विस्तृत जानकारी इस वेबपेज पर उपलब्ध है, जो नागरिकों में कर्तव्यबोध जागृत करेगी।
4. समन्वयकों से संपर्क : वेबसाइट पर आवेदन भरते ही समिति के समन्वयक संबंधित व्यक्ति से संपर्क करेंगे, जिससे ‘सुराज्य’ स्थापना के कार्य में सामान्य नागरिक संगठित रूप से जुड़ सकेंगे।
देश के प्रत्येक जागरूक नागरिक से अपील की गई है कि वे इस डिजिटल मंच का लाभ उठाकर अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु तथा पारदर्शी प्रशासन की स्थापना के लिए इस अभियान से जुड़ें। इस अभियान से जुड़ने के लिए नागरिक hindujagruti.org/surajya-abhiyan इस लिंक पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews