Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

शब्दवीणा की बरेली एवं कानपुर जिला समितियों का हुआ नवीनीकरण

शब्दवीणा की बरेली एवं कानपुर जिला समितियों का हुआ नवीनीकरण

  • जिला समिति के कुछ पदाधिकारियों की प्रदेश समिति में हुई पदोन्नति की वजह से करनी पड़ी यह फेरबदल
गया जी। राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था 'शब्दवीणा' की उत्तर प्रदेश समिति ने बरेली जिला इकाई एवं कानपुर जिला इकाई का नवीनीकरण किया है। शब्दवीणा की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सैनी मुकुंद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ बृज भूषण ने विचार-विमर्श के उपरांत निर्दोष कुमार 'विन' को बरेली जिला समिति का अध्यक्ष, मयंक तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, मनोज पाण्डेय 'मुसाफ़िर' को जिला सचिव, रिज़वान फ़रीदी को जिला संगठन मंत्री, संजीव कुमार तनिक को जिला कोषाध्यक्ष, राजबाला 'धैर्य' को जिला साहित्य मंत्री एवं इसरार अहमद को जिला प्रचार मंत्री पद का दायित्व दिया है। वहीं दूसरी ओर शब्दवीणा कानपुर जिला समिति के अध्यक्ष राज कुमार सचान, जिला साहित्य मंत्री सुमन लता सचान, एवं जिला सचिव नुरैन फैजाबादी अपने पदों पर पूर्ववत बने रहेंगे।
अनुराग पाण्डेय अब कानपुर समिति के जिला संगठन मंत्री की जगह जिला उपाध्यक्ष होंगे। संदीप सैनी नवीनीकृत कानपुर जिला समिति के संगठन मंत्री, ओमप्रकाश श्रीवास्तव जिला कोषाध्यक्ष, एवं विक्रांत साहू जिला प्रचार मंत्री होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रश्मि ने बताया कि समिति में यह फेरबदल संस्था के हित को ध्यान में रखते हुए व जिला समिति के कुछेक पदाधिकारियों की प्रदेश समिति में हुई पदोन्नति के कारण करनी पड़ी है। कहा कि वर्तमान में शब्दवीणा उत्तर प्रदेश समिति के संरक्षक प्रोफेसर रवि कुमार मिश्र, सचिव राजकुमार शर्मा, संगठन मंत्री संदीप सैनी, कोषाध्यक्ष राघव दुबे, साहित्य मंत्री सीमा मौर्या शैली, एवं प्रचार मंत्री अनुराग दीक्षित हैं। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सैनी मुकुंद, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ बृज भूषण, एवं अन्य प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व में शब्दवीणा की कानपुर, बरेली, मथुरा, शाहजहांपुर, बाराबंकी, लखनऊ, पीलीभीत आदि जिला समितियों के तत्वावधान में साहित्यिक आयोजनों की योजना बन रही है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ