पटना में ‘नारी शक्ति वंदन’ थीम पर राष्ट्रीय फन रन का आयोजन कल

पटना, 16 अप्रैल 2026। राजधानी पटना में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। ‘नारी शक्ति वंदन’ थीम पर राष्ट्रीय फन रन का आयोजन 17 अप्रैल 2026 को प्रातः 6 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत मरीन ड्राइव रेलवे ब्रिज से होगी, जबकि प्रतिभागियों का पंजीकरण सुबह 5:30 बजे से प्रारंभ हो जाएगा।
यह जानकारी पत्र सूचना कार्यालय (PIB) पटना एवं माय भारत द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेंस में दी गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार की पूर्व मंत्री (खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग) श्रेयसी सिंह ने कहा कि यह फन रन महिलाओं के आत्मविश्वास, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम में माय भारत, पटना द्वारा हजारों महिला प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना जताई गई है। यह रन शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा, जिससे व्यापक जन-जागरूकता भी फैलेगी।
प्रेस कॉन्फ़्रेंस में माय भारत के राज्य निदेशक कपिल देव राम और पत्र सूचना कार्यालय, पटना के उपनिदेशक लौकिक पारख भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन विकसित भारत के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने का एक प्रयास है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी केंद्रीय भूमिका निभाएगी।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रेयसी सिंह करेंगी और इसमें विभिन्न गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति भी रहेगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में नारी शक्ति के महत्व को रेखांकित करना और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।यह फन रन न केवल एक खेल आयोजन है, बल्कि सामाजिक संदेश देने का भी सशक्त माध्यम बनेगा, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित होगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews