भक्ति का असर
नित्य दिन प्रभु को पूजतेघर मन्दिर में जो रोज।
प्रभु दर्शन वो पाते है
मन की आँखो से रोज।
रुक रुक के आती है
प्रभु की कृपा रोज।
इसलिए आशा रहती है
भक्तों को प्रभु से रोज।।
धर्म ध्यान तप का
देखो तुम परिणाम।
सुख शांति मिलती है
और दिखते सुखद परिणाम।
इसलिए तो धर्म साधना
करते है सब लोग।
सुखमय जीवन बीते हमारा
प्रभु से मांगते सब लोग।।
बिना धर्म और कर्म के
चलता नही मानव जीवन।
पग पग पर कांटे बिछे
जिन पर चलता मानव जीवन।
लक्ष्य अगर तेरा सही है
सफल होगा मानव जीवन।
प्रभु भक्ति का असर भी
निश्चित देखता मानव जीवन।।
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews