Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सास बहू का रिश्ता

सास बहू का रिश्ता

संजय जैन

सास बहू का रिश्ता यारों
बहुत नजुक जो होता है।
मान मर्यादाओं का जिसमें
ख्याल रखना पड़ता है।।
सास बहू का रिशता यारों..।।


सास अगर बहू को यारों
बेटी मान कर चलती है।
उस घर में तुम देखो यारों
सुख शांति बहुत रहती है।
देवी देवता भी तुम देखो
उस घर में प्रसन्न रहते है।
इसलिए घर में तुम देखो
धन दौलत बहुत रहती है।।
सास बहू का रिश्ता यारों..।।


बहू सास को अपनी
माता मान लेती है।
तो घर में खुशियों का
खूब संचार होता है।
इसलिए सास बहू का रिश्ता
सबसे अनमोल होता है।
जैसे माँ बेटी में होता है
वैसा ही सास बहू का होता है।।
सास बहू का रिशता यारों..।।


माँ बेटी का रूप दूसरा
सास बहू का होता है।
संसार में दोनों का रिश्ता
एक जैसा ही रहता है।
इसलिए लोग सदा ही
चर्चा सास बहू की करते है।
बहू के संस्कारो के कारण
मान सम्मान समाज में पाते है।।
सास बहू का रिशता यारों..।।


सास बहू का रिश्ता यारों
बहुत नजुक जो होता है।
मान मर्यादाओं का जिसमें
ख्याल रखना पड़ता है।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ