Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है:-जिलाधिकारी, पटना

एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है:-जिलाधिकारी, पटना 

जिला पदाधिकारी, पटना द्वारा एलपीजी आपूर्ति, वितरण एवं पीएनजी कनेक्शन में प्रगति की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों को उपभोक्ताओं की हर सुविधा का ध्यान रखने, पारदर्शी तरीके से एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी, होर्डिंग, ओवरप्राइसिंग एवं अवैध उपयोग की शिकायत आने पर ऐसे कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध तुरत प्राथमिकी दर्ज करने एवं गिरफ्तार करने के साथ गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों को रिस्पॉंसिव तरीके से कार्य करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों का विधिवत एवं त्वरित गति से निष्पादित करने तथा पब्लिक डोमेन में आने वाली अफवाहों का तुरंत खंडन करने का निदेश दिया। उन्होंने मिशन मोड में पीएनजी की सुविधा उपलब्ध कराने, आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने, प्रवासी श्रमिकों के हितों का संरक्षण करने के साथ अधिकारियों को उपभोक्ताओं, तेल विपणन कंपनियों, गैस एजेंसियों, माननीय जन-प्रतिनिधियों सहित सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ सतत सम्पर्क एवं संवाद स्थापित कर सुझाव तथा फीडबैक प्राप्त करने सहित सरकार के आदेशों का सम्यक अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया।
एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। इसकी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य एवं सुचारू है। जिला में कुल 136 गैस एजेंसी तथा एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या 16,65,360 है। सभी डिस्ट्रिब्यूटर्स एवं गैस कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध है। अभी तक कुल 13,41,958 बुकिंग किया गया है। एक दिन में औसतन 20 से 25 हज़ार बुकिंग किया जा रहा है जबकि 25 से 30 हजार सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है। कभी-कभी यह आँकड़ा घटता-बढ़ता भी है। उपभोक्ताओं को बुकिंग एवं सिलिंडर प्राप्ति में कोई दिक़्क़त नहीं हो रही है। लोग पैनिक बुकिंग न करें। कंपनियों से प्रतिदिन अच्छी संख्या में सिलेंडर उपलब्ध हो रहा है। घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे गैस एजेंसी पर भीड़ न लगाएँ। आपको लाईन में खड़े होने की आवश्यकता नहीं है। घर से ही एलपीजी रिफिल बुक करें। घरेलू एलपीजी सिलेंडर तेल विपणन कंपनियों (OMCs) द्वारा सीधे आपके घर तक पहुँचाया’ जा रहा है। किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट सूचना’ पर ध्यान न दें। आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास’ करें। एलपीजी घरेलू गैस के पारदर्शी एवं सुचारू रूप से आपूर्ति के लिए सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग एवं तत्पर है। आवश्यकता पड़ने पर 24x7 District LPG Gas Helpline: 0612-2219810 पर कॉल करें। आपको ’विधिवत एवं त्वरित सहायता’ प्रदान की जाएगीः जिलाधिकारी, पटना 
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ