गिरिडीह के उदनाबाद में श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ, 2500 श्रद्धालुओं की निकली कलश यात्रा

गिरिडीह, 8 अप्रैल 2026 (संवाददाता):
गिरिडीह जिले के उदनाबाद में आयोजित श्री श्री 1008 श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सह राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। यह धार्मिक आयोजन 8 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक चलेगा।
.jpeg)
कलश यात्रा में राधा-कृष्ण झांकी, राम-सीता-हनुमान की झांकी, आकर्षक रथ, पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और ताशा पार्टी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बोकारो से आई झांकी और भांगड़ा टीम ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर स्थित उसरी नदी के तट पर जल भरकर विधिवत कलश पूजन किया और पुनः यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया गया।
आयोजन समिति द्वारा कलश यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है, जो पूरे यज्ञ अवधि में दिन-रात जारी रहेगा।
इससे पूर्व सुबह से ही नवयुवक टोली द्वारा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा मार्गों पर पानी का छिड़काव कर श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी की गई।
.jpeg)
मुख्य यजमान दिग्विजय उपाध्याय सहित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण तन, मन और धन से इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं।इस संबंध में जानकारी यज्ञ समिति के मीडिया प्रभारी दीपक उपाध्याय ने दी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews