Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

दो दिवसीय “माय भारत बजट क्वेस्ट 2026” का सफल समापन, नीति संवाद एवं वर्चुअल इंटरेक्शन से युवाओं को मिली नई दिशा

दो दिवसीय “माय भारत बजट क्वेस्ट 2026” का सफल समापन, नीति संवाद एवं वर्चुअल इंटरेक्शन से युवाओं को मिली नई दिशा

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में *मेरा युवा भारत (माय भारत), बिहार* द्वारा आयोजित “माय भारत बजट क्वेस्ट 2026” अंतर्गत दो दिवसीय कार्यक्रम का सफल समापन दिनांक 13 अप्रैल 2026 को पटना स्थित ऊर्जा भवन के सभागार में हुआ।
कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से आए कुल 838 युवा प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नीति निर्माण, लोकतांत्रिक संवाद एवं समसामयिक विषयों पर अपने विचार प्रभावी रूप से प्रस्तुत किए।
द्वितीय दिवस के उद्घाटन सत्र में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा जी, माननीय मंत्री (युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार) श्री संजय सिंह टाइगर जी, माननीय विधायक (दीघा, पटना) श्री संजीव चौरसिया जी, माननीय विधायक (कहलगाओ, भागलपुर) श्री शुभानंद मुकेश जी एवं राज्य निदेशक, माय भारत बिहार श्री कपिल देव राम जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अतिथियों के आगमन उपरांत वंदे मातरम् गीत एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
उद्घाटन सत्र में राज्य निदेशक श्री कपिल देव राम ने “माय भारत बजट क्वेस्ट 2026” की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल युवाओं को बजट की समझ, नीति-निर्माण की प्रक्रिया एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करती है।
मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि इस प्रकार के आयोजन यह प्रमाणित करते हैं कि देश का युवा न केवल जागरूक है, बल्कि आर्थिक एवं समसामयिक विषयों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध भी है।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पैनल चर्चा सत्रों में विषय विशेषज्ञों ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। प्रथम सत्र “विकसित कृषि” विषय पर केंद्रित रहा, जिसमें डॉ. आशुतोष उपाध्याय, निदेशक, आईसीएआर पूर्वी क्षेत्र, पटना तथा श्री राजेंद्र कुमार, को-फाउंडर एवं के-बिजनेस ऑफिसर, Kivi द्वारा विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इस दौरान युवाओं से प्राप्त सुझावों एवं फीडबैक को भी गंभीरता से संज्ञान में लिया गया।
द्वितीय सत्र “human कैपिटल” पर आधारित रहा, जिसमें एडिशनल सेक्रेटरी (युवा रोजगार एवं कौशल विकास) एवं डॉ. संजीत समीर, निदेशालय योजना, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, बिहार द्वारा विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस सत्र में भी प्रतिभागियों के सुझावों एवं विचारों को महत्वपूर्व रूप से सुना गया।
कार्यक्रम के समापन मैं माननीय मंत्री, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ,भारत सरकार श्री मनसुख मांडवीया जी के द्वारा युवाओं से वर्चुअल इंटरेक्शन के माध्यम से माय भारत संबंधित विषयों, कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई एवं ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने हेतु प्रोत्साहित किया |यह निष्कर्ष सामने आया कि “माय भारत बजट क्वेस्ट 2026” युवाओं को न केवल नीति-निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने में सफल रहा, बल्कि उन्हें राष्ट्र के समग्र विकास में अपनी भूमिका को समझने हेतु प्रेरित भी किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ