दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव 'आरंभ- 2026' की तैयारियों में जुटा जीबीएम कॉलेज

गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में आगामी 6 अप्रैल एवं 7 अप्रैल को प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल के संरक्षण में एवं छात्रा अन्या गुप्ता, काव्या शर्मा, वैष्णवी, शिवानी आदि के नेतृत्व में कॉलेज की छात्राओं द्वारा कॉलेज परिसर में दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव 'आरंभ - 2026' का आयोजन होने जा रहा है। महाविद्यालय परिवार महोत्सव की तैयारी विगत दो सप्ताह से जुटा है। डॉ अफ्शां नाहिद की देखरेख में छात्राओं का चयन अॉडिशन द्वारा किया गया है। महोत्सव में छात्राओं को डॉन्स, सिंगिंग, म्यूजिक, ड्रामा, स्ट्रीट प्ले, रैंप वॉक प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 'आरंभ' के आयोजन की पहल भले ही छात्राओं की ओर से की गई है, फिर भी इसे सफल और यादगार बनाने के लिए पूरे महाविद्यालय परिवार को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है।
प्रधानाचार्या ने महोत्सव के आयोजन के लिए परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन, सुरक्षा, लाइटिंग, मंच-निर्माण, सजावट, उद्घाटन सत्र एवं सांस्कृतिक आयोजनों के स्थल की व्यवस्था, अतिथियों के स्वागत से संबंधित बातों पर सविस्तार चर्चा की। प्रधानाचार्या ने कहा कि कॉलेज में 10 बजे से 1 बजे तक सभी विषयों की कक्षाएँ चलेंगी। यह कक्षाएँ अॉनलाइन मोड में चलेंगी। 6 अप्रैल को अपराह्न 2 बजे महोत्सव का उद्घाटन होगा। कल्चरल फेस्ट में महाविद्यालय परिसर में फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे। फूड स्टॉल्स से अर्जित आय-व्यय की गणना भी की जाएगी। कॉलेज की पीआरओ डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी ने बतलाया कि महोत्सव के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में प्रतिभागिता के लिए तथा बतौर श्रोता व दर्शक शामिल होने के लिए 23 मार्च से ही निर्धारित शुल्क देने के बाद एन्ट्री पास दिया जा रहा है, जिसे लेकर ही कॉलेज आना होगा। महोत्सव में वही लोग शामिल हो पाएँगे, जिनके पास एन्ट्री पास है। कार्यक्रम के कुशल आयोजन एवं सुचारू संचालन के लिए प्रधानाचार्या डॉ पटेल की अध्यक्षता में विभिन्न समितियाँ भी बनाई गई हैं, जो महोत्सव से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर दृष्टि रखेंगी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews