Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सेवा दल द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का किया गया आयोजन

सेवा दल द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का किया गया आयोजन

कांग्रेस सेवादल मैहर के तत्वाधान में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ का आयोजन महिला कांग्रेस सेवा दल के तत्वाधान में किया गया तत्पश्चात स्थानीय कार्यालय मैहर में कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष अरुण तनय मिश्र के कुशल मार्गदर्शन में सेवादल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन महिला कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संगीता कांकरिया जी के मुख्य अतिथि *जिला अध्यक्ष धर्मेश घई की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता केशव प्रसाद चौरसिया ब्लॉक अध्यक्ष रमेश प्रजापति नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी समाजसेवी देवेंद्र अग्रवाल युवा नेता अखंड प्रताप सिंह महेंद्र त्रिपाठी के विशिष्ट अतिथि में किया गया मंचासीन अतिथियों का सूत की माला से सेवादल सिपाहियों व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया अपने स्वागत उद्बोधन में जिला अध्यक्ष अरुण तनय मिश्र ने कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीड है इस रीड रूपी संगठन को आत्मीय मजबूती प्रदान करना हर कांग्रेस जन का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए संगठन अधिकारों से नहीं कर्तव्यों से मजबूत होते हैं नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने कहा कि हमारे मैहर सेवा दल परिवार द्वारा किए गए नियमित आयोजन की सराहना पूरे देश में होती है ब्लॉक अध्यक्ष रमेश प्रजापति ने कहा कि हम मैहर जिले में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर सेवा दल परिवार को और मजबूत करने का पूरा प्रयास करेंगे वरिष्ठ कांग्रेस नेता केशव प्रसाद चौरसिया ने कहा कि सेवादल के मजबूती से ही कांग्रेस मजबूत होगी इसलिए हर कांग्रेस जन को सेवा दल को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए *जिला अध्यक्ष धर्मेश घई* ने कहा कि आज हम ऐसे संगठन द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं जिस संगठन ने आजादी की लड़ाई में अपनी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित कर देश को अंग्रेजों सेआजाद कराने में अहम भूमिका निभाई थी हम सब पुनः एकजुट होकर ऐसा प्रयास करें कि सेवादल और मजबूत हो और हम महंगाई और बेरोजगारी से लड़ाई लड़ कर इससे निजात पा सके *प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संगीता कांकरिया* ने कहा कि मेरी राजनीतिक शुरुआत पोलिंग बूथ में पर्ची बनाने से हुई थी मुझे एक छोटे से कार्यकर्ता को प्रदेश की इतनी बड़ी जवाबदारी सौपी गई उसके लिए एक-एक सेवादल के सिपाही का सहयोग मुझे प्राप्त करना आवश्यक है मैं संगठन को मजबूत करने के लिए एक एक जिले के बूथ स्तर तक में पहुंचने का प्रयास कर रही हूं इस अवसर पर *ऋषिकेश पांडे मुकेश सेन सुषमा अर्जरिया जनक दुलारी शुक्ला गिरजा पांडे कमल सेन गीता सोनी निर्मल सिंह उमा तिवारी पुष्पा तिवारी अभिषेक सेन महेंद्र रजक रतन सेन मुमताज मोहम्मद उमाशंकर तिवारी अश्विनी द्विवेदी राजेंद्र शर्मा अंबुज तनय मिश्र मीनाक्षी सोनी नेहा तिवारी जहीर मोहम्मद अरुण कुशवाहा देवशरण मिश्रा रामकरण कुशवाहा भाई लाल कुशवाहा साधु लाल कुशवाहा राजू कुशवाहाअयोध्या प्रसाद कुशवाहा विनोद कुशवाहा सोहनलाल कुशवाहा* सहित काफी संख्या में सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहे
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ