नीतीश-भाजपा सरकार ने बिहार को हर मामले में अंतिम पायदान पर खड़ा कर दिया : अरुण यादव

पटना: 17 मार्च; 2026
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि समृद्धि यात्रा के दौरान भागलपुर-बांका पहुँचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजद शासनकाल पर अनर्गल प्रलाप करने से पहले यह बताना चाहिए कि बिहारवासियों पर पौने चार लाख करोड़ का कर्ज क्यों है? बिहार के प्रत्येक व्यक्ति को 33 हजार से अधिक का कर्जदार नीतीश-भाजपा सरकार ने क्यों बनाया है? नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शिक्षा, चिकित्सा एवं सतत विकास सूचकांक में बिहार अंतिम पायदान पर क्यों? बिहार प्रत्येक व्यक्ति आय, निवेश सहित अन्य विकास के मामले में नीतीश-भाजपा सरकार ने सबसे अंतिम पायदान पर खड़ा कर दिया हैं।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि रोजगार की खोज में बिहार से पलायन जारी है, बिहार की पलायन दर में अप्रत्याशित वृद्धि क्यों हुई? नीतीश-भाजपा सरकार ने 21 वर्षों के शासनकाल में भागलपुर-बांका जिला अंतर्गत या अंग प्रदेश में उद्योग-धंधे, कल कारखाने, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, IT पार्क, इंडस्ट्री स्पेसिफिक क्लस्टर स्थापित क्यों नहीं किए गए? इसके लिए दोषी कौन है?
राजद प्रवक्ता ने कहा कि ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 21 वर्षो के शासनकाल में दर्जनों यात्राएं किए लेकिन प्रदेश का विकास नही हो सका हैं। जनता का मूलभूत समस्या ज्यों का त्यों बनी हुई है। बेरोजगारी, महंगाई, बाढ़, सुखार, पलायन, भ्रष्टाचार और अपराध जैसी गंभीर समस्याओं से बिहारवासी त्राहिमाम है। राज्य में लगातार महिलाएं, बच्चियों के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना घट रही है। बिहार में आज महिलाएं, बच्चियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। नीतीश-भाजपा सरकार हर मोर्चों पर विफल साबित हुई है। नीतीश कुमार का यह समृद्धि यात्रा राजनीतिक जीवन का विदाई यात्रा साबित होगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews