Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद शिवेश राम पहुंचे प्रसिद्ध हनुमान मंदिर, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद शिवेश राम पहुंचे प्रसिद्ध हनुमान मंदिर, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

  • ‎शिवेश राम ने राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद पीएम मोदी और शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, कहा - 'रविदास समाज का मान बढ़ाया'
  • यह जीत पूरे रविदास समाज के लिए गर्व की बात: शिवेश राम
  • राज्यसभा में बिहार की जनता की आकांक्षाओं, उनके सपनों और प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को मजबूती के साथ रखूंगा: शिवेश राम‎

‎पटना, 17 मार्च। भाजपा के नेता शिवेश राम राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद आज पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। यहां उन्होंने भगवान वीर हनुमान सहित अन्य सभी देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की।
‎भाजपा नेता शिवेश राम इस दौरान महावीर मंदिर के प्रांगण में स्थापित संत शिरोमणि रविदासजी की भव्य मूर्ति पर माल्यार्पण किया और नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
‎उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद अपने आराध्य भगवान से आशीर्वाद प्राप्त करने आया हूँ।
‎उन्होंने इस क्रम में कहा कि मैं एक रविदास समाज का बेटा हूँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए शिवेश राम ने कहा कि उन्होंने रविदास समाज के एक बेटे को राज्यसभा भेजकर बिहार के रविदास समाज का मान बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी आभार जताया। दावा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार से पहली बार कोई रविदास समाज का व्यक्ति देश के उच्च सदन राज्यसभा पहुंचेगा।
‎उन्होंने कहा कि एनडीए ने समाज में अंतिम पायदान पर बैठे हुए एक व्यक्ति को राज्यसभा भेजने के लिए जो काम किया है, यह पूरे रविदास समाज के लिए गर्व की बात है।
‎उन्होंने कहा, "यह भाजपा की उस महान संगठनात्मक संस्कृति और प्रामाणिकता का प्रमाण है, जहाँ एक समर्पित कार्यकर्ता को भी उसकी निष्ठा और परिश्रम के आधार पर सम्मान और जिम्मेदारी दी जाती है।"
‎उन्होंने अपने नए दायित्व को लेकर कहा कि राज्यसभा में बिहार की जनता की आकांक्षाओं, उनके सपनों और प्रदेश से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण विषय को पूरी मजबूती के साथ उठाऊँगा। जनहित और राष्ट्रहित मेरे लिए सदैव सर्वोपरि रहेंगे और संगठन के आदर्शों को ही अपने प्रत्येक निर्णय का मार्गदर्शक बनाऊँगा।
‎राज्यसभा सदस्य के रूप में नवनिर्वाचित शिवेश राम ने एनडीए के सभी विधायकों का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत एनडीए की एकता की जीत है।
‎‎
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ